जामनगर का 'गड़ा मुर्दा': पत्नी बोली पति ऑस्ट्रेलिया में है, 2 साल बाद कारखाने की फर्श के 12 फीट नीचे जो मिला उसने उड़ाए पुलिस के होश

ADVERTISEMENT

24 महीने तक पूरे परिवार को ऑस्ट्रेलिया का झांसा देती रही पत्नी, एक रिश्तेदार के विदेश जाने के प्लान ने खोल दिया 12 फीट गहरा राज।

social share
google news

जामनगर (गुजरात): पिछले दो सालों से एक परिवार यही मानकर चल रहा था कि उनका बेटा जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में एक अच्छी नौकरी कर रहा है । जब भी कोई रिश्तेदार या दोस्त उससे बात करने की इच्छा जताता, तो उसकी पत्नी यही कहती कि ऑस्ट्रेलिया में दफ्तर के नियम बेहद सख्त हैं और काम के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है । इन दो सालों में हर त्यौहार और पारिवारिक समारोह में पत्नी खुश नजर आती रही और हर कोई समझता रहा कि जिग्नेश विदेश में खूब तरक्की कर रहा है ।
लेकिन इस दो साल पुराने झूठ की परतें तब खुलीं जब जिग्नेश का एक चचेरा भाई खुद काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी करने लगा । उसने जब जिग्नेश का फोन नंबर और पता मांगा, तो पत्नी घबरा गई और टालमटोल करने लगी । शक होने पर जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो जामनगर के एक इंडस्ट्रियल कारखाने में 12 फीट गहरी खुदाई की गई । कारखाने की फर्श के नीचे जो राज दफन था, उसे देखकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए । आखिर 12 फीट गहराई में ऐसा क्या मिला और ऑस्ट्रेलिया का यह पूरा नाटक किसने और क्यों रचा था?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜