UPSC की तैयारी कर रही लड़की ने पोस्ट की PM मोदी-CM योगी की अशोभनीय तस्वीर

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Crime News: देश के प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अशोभनीय तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली छात्रा को थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक डॉ. रजत शर्मा ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रागिनी यादव नामक युवती ने सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अशोभनीय फोटो पोस्ट की है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने आरोपी रागिनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि है कि आरोपी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। यादव ने बिहार के कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी पूर्व मे अशोभनीय टिप्पणी की थी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT