दुनिया की पहली लड़की जिसका ब्वॉयफ्रेंड एलियन है! लड़की को बेडरूम में ले गए थे एलियन, फिर क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्मांड की गुत्थियां और धरती की लड़कियां समझ के बाहर होती हैं, दोनों को देखकर ये कहा नहीं जा सकता है कि उनके अंदर चल क्या रहा है? दरअसल इस कहानी में ब्रह्मांड की और एक लड़की उलझी हुई गुत्थी है, यकीन मानिए ये कहानी इतनी दिलचस्प है कि इसपर बॉलीवुड की फिल्म बन सकती है..

प्यार करने वालों का जब ज़िक्र आता है तब रोमियो जूलियट, शीरी फरहाद, रांझा और हीर का नाम लिया जाता है। लेकिन अब से इसमें एक और नाम जुड़ने जा रहा है, एबी और जादू का नाम। एबी और जादू का नाम इसलिए क्योंकि उनकी ये प्रेम कहानी सिर्फ धरती पर नहीं बल्कि ब्रह्मांड पर भी लिखी जा रही है। दरअसल ईस्ट लंदन की रहने वाली एबी ये दावा कर रही हैं कि वो एक एलियन से प्यार करती हैं, और वो एलियन भी उन्हें उतना ही प्यार करता है।

एबी का दावा है कि उन्हें दूसरी दुनिया से आया एक एलियन भगा कर ले गया था, और वो उसके साथ भाग भी गई थीं। और तो और जब से एलियन के साथ एबी का अफेयर शुरु हुआ है, तब से धरती के मर्दों से उनका मोह भंग हो गया है। एबी दावा है कि वो इस एलियन को डेट कर रही हैं। मगर सवाल ये है कि आखिर एलियन के साथ एबी का ये अफेयर शुरु कैसे हुआ?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बकौल एबी कुछ वक्त पहले यूएफओ में बैठकर कुछ एलियन आए थे, और उन्हें उनके घर से भगाकर ले गए। जिस यूएफओ से एबी को ले जाया गया उसमें उस एलियन के अलावा चार और एलियन थे, अब उनमें से एक उसका प्यार है और हमसफ़र भी।

टीवी एक्ट्रेस एबी की ये बातें गले तो नहीं उतरतीं, लेकिन उनका कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे इंसानों से बेहतर समझता है। वो उस एलियन से काफी अच्छे से कनेक्ट हो पाई, उसका बॉयफ्रेंड एंड्रोमेडा गैलेक्सी का रहने वाला है। अब उसे अपने बॉयफ्रेंड से दुबारा मिलने का इंतजार है, अपने इस नए रिलेशनशिप पर एबी का कहना है कि वो पृथ्वी के मर्दों से वैसे ही बोर हो गई थी। अब इस नए प्रेमी ने उसकी नीरस जिंदगी में रंग घोल दिया है।

ADVERTISEMENT

ये सिलसिला तब शुरु हुआ जब एबी ने अपने मन की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की, उन्होंने लिखा कि वो धरती के मर्दों से बोर हो चुकी हैं और अब उन्हें किसी एलियंस का इंतजार है। वो आए और उसे आकर ले जाए, इसके बाद से वो हर रात में इसे लेकर सपने देखने लगी। फिर एक रात उसके सपने में एक एलियन आया और उसने कहा कि उसी जगह पर मेरा इंतजार करना। अगली शाम उसने अपनी घर की खिड़की पर एलियन का इंतजार किया, वहीं इंतजार करते हुए उसे नींद आ गई। इसके कुछ देर बाद एक UFO आया और एबी को लेकर चला गया।

ADVERTISEMENT

एबी ने कहा कि उस यूएफओ में पांच एलियंस थे, उसमे से एक जो सबसे बड़ा था उसी के साथ एबी ने कनेक्ट किया। एबी का कहना है कि इस दौरान वो काफी घबरा रही थी, लेकिन उसके प्यार ने उसे सपोर्ट किया। 20 मिनट के बाद यूएफओ ने उसे वापस घर तक छोड़ दिया, उसके बाद से लेकर अभी तक एबी अपने दूसरे डेट का इन्तजार कर रही है।

एबी अपने नए बॉयफ्रेंड के ग्रह पर जाना चाहती है, उसने बताया कि एंड्रोमेडा गैलेक्सी जाकर वो देखना चाहती है कि उसके प्रेमी से जुड़े लोग कैसे हैं? हालांकि, जब से सोशल मीडिया पर उसने अपने नए प्रेमी का जिक्र किया है, तबसे कई लोग उसका मजाक बना रहे हैं। कई लोगों ने एबी की प्रेमकहानी को काल्पनिक बताया, लेकिन एबी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश है। एबी ने जो अनोखा दावा किया है, उसकी वजह से वो काफी चर्चा में आ गई है. आपको बता दें कि एबी पेशे से एक एक्ट्रेस है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT