सलमान खान फायरिंग मामला: शूटरों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, लॉरेंस के संपर्क में थे सप्लायर

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Sakman Khan Case Update: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सलमान खान मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बंदूक सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पंजाब से सोनी सुभाष और अनुज को गिरफ्तार किया गया है। सोनू की उम्र 37 साल है वो खेती और किराने की दुकान चलाता है। ये दोनों गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे। 

पंजाब से गन सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

विक्की गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। 

पुलिस रिमांड में होगी जांच

बाद में, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में ‘‘वांछित आरोपी’’ घोषित किया है।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT