
UP CRIME NEWS : क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि जिस व्यक्ति के कत्ल किया हो, उसे ये ही नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया? ये सच है। दरअसल, ये घटना हुई है कानपुर में। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने अपनी ही मां की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मामला अकबरपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 अशोक नगर का है। यहां 70 साल की गौरा देवी अपने चार बेटों के साथ रह रही थी। उनमें से एक बेटा, जिसका नाम दीपक हैं, वो मानसिक विक्षिप्त है। आए दिन उसकी वजह से घर में कोई न कोई कलेश रहता था। अचानक उसने अपनी मां के कत्ल की प्लानिंग रच डाली। घर में रखे चाकू से उसने मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी अपनी मां के शव के सामने बैठा रहा। एकाएक ये सब गौरा की छोटी बहू ने देख लिया। वो चिल्लाई। इससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसी दौरान पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार बेटे दीपक को हिरासत में ले लिया। जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसे ये याद ही नहीं है कि उसने ये क्या किया है। पता चला है कि काफी समय से दीपक मानसिक रूप से बीमार था और कई बार वह अपने भाइयों पर भी हमला कर चुका था। उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके मेडिकल रिकार्ड चेक किये जा रहे है।
NOTE : ये खबर CRIME TAK के साथ इंटर्नशिप कर रहीं Megha Rustagi और Shruti Upadhyay ने लिखी है।