Who is Bobby Kataria?: कौन है बॉबी कटारिया, जिसको लेकर विवाद हो रहा है ?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Who is Bobby Kataria?: कौन है बॉबी कटारिया, जिसको लेकर विवाद हो रहा है ? दरअसल, बॉबी कटारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। उसकी असली नाम बलवंत सिंह कटारिया है। कटारिया कैसे सोशल मीडिया पर हिट हुआ ? इसकी भी एक अलग कहानी है। दरअसल, वो पुलिस की पोल खोलता रहता था। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर लोग उसे पसंद करने लगे और वो हिट हो गया। उसके इंस्टाग्राम पर उसके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। सोशल मीडिया अकाउंट से अक्‍सर ही वह खुद को सेलिब्रिटी के तौर पर पेश करता है। फेसबुक पर उसके 8 लाख से भी अधिक फॉलोअर हैं। दोनों ही अकाउंट वेरिफाइड है।

बॉडी बिल्डिंग का शौक

बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है। कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का है और सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव रहता है। वह युवा एकता फाउंडेशन नाम का एक एनजीओ चलाता है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

कोरोना काल में की थी काफी लोगों की मदद

कोरोना लॉकडाउन के दौरान बॉबी कटारिया और उसके एनजीओ ने जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाकर मदद की थी।

ADVERTISEMENT

विवादों से रहा है पुराना नाता, 2017 में गिरफ्तार भी हुआ था

ADVERTISEMENT

बॉबी कटारिया का विवाद से पुराना नाता है। दिसंबर 2017 में गुरुग्राम के पुलिस थाने में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने को लेकर उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

गुरुग्राम में कटारिया के खिलाफ कुल 6 केस दर्ज है। इनमें पुलिसकर्मी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, सेक्टर 10 थाना प्रभारी को अपशब्द कहने जैसे मामले शामिल थे। उसके खिलाफ फरीदाबाद में भी एक केस दर्ज है। ये केस उगाही का है। कटारिया ने हरियाणा पुलिस पर हिरासत के दौरान खुद को टॉर्चर करने और थर्ड डिग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए थे। इसके अलावा दिल्ली में भी उसके खिलाफ करीब 3 केस दर्ज हैं।

Bobby Kataria लॉ Graduate है। वो आलीशान जिंदगी जीता है लेकिन लापरवाह रवैये से लोगों को परेशान होते देख कर Bobby Kataria लोगों की मदद करने लगा। बॉबी एक अमीर और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्हें अकसर विदेश में घूमते देखा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, कटारिया की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ है।

बॉबी कटारिया 2017 से समाज सेवा में सक्रिय हैं। कटारिया ने शुरू में गुड़गांव पुलिस और उनके काले कामों का पर्दाफाश करना शुरू किया। बॉबी ने एक बार गुड़गांव में हरियाणा पुलिस का वीडियो बनाया जहां वे थाने में शराब पी रहे थे। बॉबी कटारिया की वाइफ रेनू कटारिया मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।

अब क्यों है कटारिया विवादों में ?

Bobby Kataria Controversy: दरअसल, उसकी दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक वीडियो में वो प्लेन में स्मोकिंग कर रहा है, जब कि दूसरी वीडियो में वो सड़क के बीच में बैठ कर शराब पी रही है।

प्लेन में स्मोकिंग करते बॉबी कटारिया ने इस मामले में सफाई देते हुए बयान दिया की यह वीडियो 2019 है और दुबई की है। दरअसल उनकी बॉयोपिक बन रही है और यह वीडियो भी उसी का हिस्सा है। बॉबी कटारिया ने कहा, 'हवाई अड्डे पर सुरक्षा कैसी होती है, ये सब जानते है, ऐसे में कोई भी शख्स हवाई जहाज में लाइटर और सिगरेट लेकर कैसे ले जा सकता है। हवाई जहाज में सिगरेट पीना शूट का हिस्सा है जो कि डेमो प्लेन के शूट किया गया था।'

उत्तराखंड में रोड के बीच शराब पीने के वीडियो को भी बॉबी बॉयोपिक का हिस्सा बताने में लगे है। बॉबी का कहना है कि कुछ लोग मेरे खिलाफ मुझे बदनाम करने के मकसद से करने में लगे है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT