UP Crime: शादी के दूसरे दिन बाथरुम में मिली दुल्हन की लाश, सुहागरात के बाद मौत का अजीब केस!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime News: मेरठ में नई नवेली दुल्हन (Bride) ब्याह कर आई थी। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी (Marriage) की और दुल्हन को विदा किया। दोनों परिवारों में उस वक्त कोहराम मच गया जब शादी के दूसरे दिन दुल्हन की लाश बाथरुम (Bathroom) में मिली। ससुराल वालों को जैसे ही खबर मिली आनन फानन में दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

दरअसल मेरठ के जगृति विहार के रहने वाले इंजीनियर पारस त्यागी की शादी गाजियाबाद की वैशाली के साथ हुई थी। पारस की पत्नी शादी के दूसरे दिन शनिवार को बाथरुम में नहाने गई थीं। वक्त सुबह के 10 बजे थे काफी देर तक जब वैशाली बाथरुम से बाहर नहीं निकलीं तो पति ने किसी तरह दरवाजा खोला और देखा कि वैशाली बेहोश पड़ी थीं।

वैशाली को असपताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात ये है कि मौत के बागद परिजनों ने वैशाली की अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों ने वैशाली का अंतिम संस्कार सूरजकुड श्मशान में किया। दुल्हन की मौत के वक्त घर में भजन संध्या का कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

शुऱआती जांच में अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाथरुम में गीजर के गास रिसाव के चलते ये मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक वर वधू पक्ष दोनों ने ही किसी केस या पोस्टमॉर्टम से इन्कार कर दिया था। मृतका वैशाली के पति पारस त्यागी पीलीभीत में एनएचएआई में इंजीनियर हैं।     

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT