UP Crime: उबर कैब में छूटे NRI के एक करोड़ के गहने, पुलिस ने इस तरह वापस दिलाए करोड़ों के जेवर

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Crime News: कहते हैं पुलिस (Police) चाहे तो चोरी (Theft) का माल पाताल से भी वापस ला सकती है। ये केस भी कुछ ऐसा ही है जिसमें नोएडा पुलिस (Noida Police) ने पलक झपकते ही गायब हुए एक करोड़ के जेवर उसके मालिक को वापस लौटा दिए। जानकारी के मुताबिक लंदन के रहने वाले व्यापारी निखलेश कुमार 30 नवंबर को दिल्ली आए थे।  

निखलेश कुमार सिन्हा नोएडा के समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू अम्रपाली ग्रीन के रहने वाले हैं। निखलेश को अपनी बेटी की शादी में शरीक होना था लेकिन वो सीधे थाने पहुंच गए। जी हां नोएडा के बिसरख थाने में निखलेश ने पुलिस को सूचना दी कि वह लंदन में रहते हैं और अपनी बेटी की शादी के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए थे।

सामान सहित ऊबर कैब से वह गौर सरोवर पोर्टिको होटल गौर सिटी वन पहुंचे तो उनका एक बैग जिसमें एक करोड़ रुपए के गहने मौजूद थे वह उबर टैक्सी में कहीं छूट गया है। निखलेश सिन्हा ने फोन रिकार्ड देखकर पुलिस को बताया कि टैक्सी का नंबर यूपी 14 एफ़टी 4003 था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

यह सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस अफसरों ने उबर कैब को ट्रेस करना शुरू किया। उस कड़ी में सबसे पहले पुलिस ने उबर ऐप के गुरुग्राम कार्यालय से संपर्क किया। उबर अधिकारियों नें पुलिस को बताया कि वाहन की लाइव लोकेशन लाल कुआं गाजियाबाद के है। फिर क्या था पुलिस की टीम सीधे लाल कुआं पहुंच गई और कैब समेत चालक को ट्रेस कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि एक बैग कार की डिग्गी में रखा हुआ था।

ड्राइवर को बैग की जानकारी नहीं थी।  पुलिस ने डिग्गी में देखा तो बैग मौजूद था बैग में ताला लगा हुआ था। पुलिस बैग समेत चालक को थाने लेकर आई और थाने में जब बैग खोला गया तो उसमें सभी जेवरात सुरक्षित रखे हुए थे। यह जेवरात एक करोड़ रुपए के थे। जेवरात प्रार्थी निखिलेश कुमार सिन्हा को सुपुर्द कर दिए गए। एनआरआई निखिल कुमार सिन्हा ने नोएडा पुलिस को धन्यवाद कहा।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT