LALIT MODI से पहले कितने BOY FRIEND रहे सुष्मिता सेन के !

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

LALIT MODI AND SUSMITA SEN: ललित मोदी से पहले सुष्मिता कई celebes के साथ डेट कर चुकी है। हालांकि उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। वो अकेली नहीं रह सकती। सुष्मिता के जीवन में कई मर्द आए और गए, लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपने अफेयर्स को लेकर वो खासी चर्चा में रही। आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं। इसमें पहला नाम है विक्रम भट्ट का।

विक्रम भट्ट

सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट के रिश्ते की शुरुआत दस्तक मूवी की शूटिंग के दौरान हुई थी। सुष्मिता संग अफेयर की वजह से विक्रम को काफी परेशानी हुई थी, क्योंकि वो पहले शादीशुदा थे। इस वजह से ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पाक क्रिकेटर वसीम अकरम

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम से सुष्मिता की पहली मुलाकात टीवी शो को होस्ट करने के दौरान हुई थी। वसीम अकरम और सुष्मिता सेन के बीच रिश्ता लंबा नहीं चल पाया।

ADVERTISEMENT

ACTOR रणदीप हुड्डा

ADVERTISEMENT

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और एक्टर रणदीप हुड्डा के बीच भी काफी नजदीकियां रही। दोनों को प्यार फिल्म 'कर्मा और होली' की शूटिंग के दौरान हुआ था। उस समय दोनों को एक साथ देखा जाता था। दोनों ने करीब तीन साल तक डेट किया।

रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन

2015 के आसपास, सुष्मिता मुंबई के एक रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में थीं। दोनों को कई बार पब्लिक आउटिंग में साथ देखा गया था, लेकिन 2017 में इनका ब्रेकअप हो गया था।

डायरेक्टर मुद्दसर अजीज

डायरेक्टर मुद्दसर अजीज और सुष्मिता के बीच अफेयर रहा। सुष्मिता ने मुद्दसर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म दूल्हा मिल गया में भी काम किया था। दोनों कुछ समय के बाद अलग हो गए थे।

सुष्मिता के मैनजेर बंटी सचदेव

बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिता की डेटिंग की खबरें आई थीं। बंटी सचदेव एक टैलेंट कंपनी के मालिक हैं। दोनों को साथ में कई बार पब्लिक गैदरिंग में देखा गया था। उस वक्त वो सुष्मिता के मैनेजर भी हुआ करते थे।

होटल मालिक संजय नारंग

होटल चेन के मालिक संजय नारंग और सुष्मिता सेन भी कई मौकों पर एक साथ नजर आए थे, लेकिन दोनों लंबे समय तक रिश्ते को नहीं निभा पाए।

रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं, हालांकि दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। रोहमन और सुष्मिता का अफेयर साल 2018 से शुरू हुआ और 2021 तक चला।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT