Sidhu Moose Wala : सिद्धू मूसेवाला का टैटू अपने हाथ में गुदवाया, दिल्ली से मूसा के पैतृक गांव पहुंचा फैन

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Sidhu Moose Wala Fan Reached Funeral Site : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान लोग वहां पहुंच रहे है। लोग अलग अलग तरीकों से अपने सुपरस्टार को याद कर रहे है। इनमें उनका एक ऐसा भी फैन है, जिसने अपने हाथ में सिद्धू मूसेवाला का टैटू बनवाया हुआ है। अपने हाथ में जिस शख्स ने टैटू बनाया है। उसका नाम जसमीत सिंह है। वो दिल्ली से मूसा गांव पहुंचा है, उनके अंतिम दर्शन करने के लिए।

Sidhu Moose Wala : इससे पहले सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। सिंगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनसा सिविल हॉस्पिटल में रखा गया था। सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा में उनके घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रोष है। सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और गोल्डी बराड़ ने ली है। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी, जिसे 29 मई को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT