Shraddha Case: वो लड़की कौन थी, जो श्रद्धा की मौत के बाद आफताब के घर पर आई थी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Shraddha Case : एक तरफ फ्रिज में शव के टुकड़े पड़े थे और दूसरी तरफ आफताब के घर दूसरी लड़की काफी दिनों तक आई थी। जांच में ये बात सामने आई है कि श्रद्धा के मर्डर के करीब एक महीने बाद आफताब ने एक दूसरी लड़की को अपने घर बुलाया था। इस लड़की से उसकी दोस्ती डेटिंग एप्प के जरिये हुई थी। दोनों घर के अंदर मौज-मस्ती कर रहते थे। आरोपी ने बताया कि उस लड़की को जरा सी भी भनक नहीं लगी थी कि फ्रिज में शव के टुकड़े रखे हुए है।

जांच में पता चला है कि आफ़ताब ने श्रद्धा के कई बॉडी पार्ट्स को कबर्ड में, किचन में और फ्रिज में छिपा कर रख दिये थे। जब उसने श्रद्धा की हत्या की थी। उसके बाद शव को बाथरूम में रख दिया था। वहां उसे शव को काटा था। उस दौरान जो खून फर्श पर बिखरा था, उसे सल्फर हाइपोक्लोरिक एसिड से साफ करने की कोशिश की थी ताकि जांच एजेंसियों को कोई सबूत न मिले। आरोपी ने बताया कि वो झगड़े के दौरान श्रद्धा की छाती पर बैठ गया था और उसका गला दबा दिया था। हत्या करने के बाद उसने श्रद्धा की लाश को सबसे पहले बाथरूम में रख दिया। आफ़ताब शुरू से पुलिस से सिर्फ अंग्रेजी में बात कर रहा है। बोल रहा है ' yes i killed her.

जांच में पता चला है कि हत्या करने के बाद फर्श को धोने के लिए एसिड के बारे में उसने गूगल पर सर्च किया था। बॉडी को काटने के तरीकों के बारे में उसने सर्च किया था। उसने श्रद्धा के और अपने खून से सने कपड़े कूड़ा उठाने वाली वैन में डाल दिये थे। हिमाचल में आफ़ताब की बद्री नाम के शख्स से मुलाकात हुई थी, बद्री खुद छत्तरपुर इलाके में रहता है। उसके कहने पर ही दोनों छत्तरपुर रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT