Shraddha Case: आफताब जांच एजेंसी को गोल-गोल घुमा रहा है!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Shraddha Case : आफताब अपने जुर्म की सजा से बच निकलने की साजिशें कर रहा है। उसकी पूरी कोशिश है कि वो पुलिस को अपने बयानों के में ऐसे उलझा दे, जिससे अदालत में पुलिस को उसे कातिल साबित करना नामुमकिन हो जाए। क्या वो ऐसा कर पाएगा, ये देखने वाली बात होगी।

Shraddha Case : अभी तक पुलिस को इस मामले में कई सबूतों की तलाश है, जिनका मिलना इस केस के लिए काफी अहम होगा। इसमें सबसे अहम सबूत है डीएनए रिपोर्ट का मैच करना। अगर खून के धब्बे और हड्डियों की जांच से साफ हो जाता है कि ये श्रद्धा से जुड़ी है तो यकीन मानिए कि ये सबसे अहम सबूत होगा। इस मामले में वो हथियार यानी आरी अभी तक नहीं मिली है, जिससे श्रद्धा का कत्ल किया गया था। उसका मिलना भी अहम होगा। साथ साथ वारदात के वक्त पहने कपड़े और श्रद्धा का मोबाइल अगर मिल जाए तो काफी हद तक आरोपी के खिलाफ सबूत पुलिस के पास होंगे।

Shraddha Case : अभी तक पुलिस को क्या क्या मिला है ?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

महरौली के जंगल से मिली हड्डियां, आफताब के घर से मिले खून के चंद छींटे, आफताब का कबूलनामा और परिस्थितिजन्य सबूत। इसके अलावा पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

5 चाकू की कहानी

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT