जंग के 21 वें दिन यूक्रेन के 20 शहरों में बजे हवाई हमलों के सायरन, 30 लाख लोग कर चुके पलायन

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

21 दिनों में यूक्रेन से 30 लाख लोग कर चुके हैं पलायन

Russian Ukraine War पिछले 21 दिनों से यूक्रेन जख़्मी हो रहा है। रूस की तोपें पिछले 21 दिनों से बारूद के गोले उगल रही हैं और आसमान से मिसाइलें मौत बरसा रही हैं। बीते 21 दिनों के दौरान यूक्रेन के 30 लाख से ज़्यादा नागरिक अपना वतन छोड़कर चले गए हैं।

ज़रा 21वें दिन का हाल भी जान लीजिए। यूक्रेन में 24 इलाक़े ऐसे हैं जहां सेना के ऑपरेशन चल रहे हैं। रोजाना 2, 4, 6 या 8 शहरों में एयर रेड अलर्ट खतरे के संकेत देते थे। लेकिन 15 मार्च को एक साथ 19 क्षेत्रों में एयर रेड अलर्ट हुआ। और 16 मार्च को भी करीब 20 इलाकों में रूसी हमले का अलर्ट जारी हुआ।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इन सबके बीच एक जर्मन टीवी ने एक वीडियो जारी किया है और दावा किया है कि रूसी सेना यूक्रेन में बर्बरता की हद पार कर रही है।

यूक्रेन में सब हो गया मटियामेट

ADVERTISEMENT

Russian Ukraine War: दावे के मुताबिक रूसी फौज ने कार में सवार एक शख्स कीव से बाहर निकल रहा था। तभी उसे रूसी जवानों ने घेर लिया। वो शख्स खौफ में कार से बाहर निकला और दोनों हाथ उपर कर दिए। तभी उसे रूसी जवानों ने गोली मार दिया। ये जर्मन टीवी का दावा है।

ADVERTISEMENT

रूसी फौज का कहर यूक्रेन पर टूटा है। खेरसन इलाके में एक दिन पहले ही रूस ने फाइनल कब्जे का दावा किया था। तस्वीरों साफ-साफ दिख रहा है कि रूसी टैंक खेरसन में चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

यूक्रेन के शहर ओख्त्यरका में भी भारी तबाही हुई है। रूसी बमबारी में रेलवे ट्रैक बिखर चुका है। जिधर देखो बारूद से हुई बर्बादी दिख रही है। इमारत, फैक्ट्री.. सबकुछ मटियामेट हो गया है।

खारकीव में भी बड़ी बर्बादी हुई है। एक दिन पहले ही रूस ने वहां की इमारतों को निशाना बनाया। हमले में कई लोग जख्मी हो गए।

कब तक चलेगा ये युद्ध। कब होगा युद्ध विराम.. ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब पुतिन के अलावा कोई नहीं जानता।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT