Girls Hostel Spy Cam: गर्ल्स हॉस्टल वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा ये शख्स रखता था बुरी नजर

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Girls Hostel bathroom Spy Cam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज़ (Prayag Raj) में कर्नलगंज (Colonelganj) थाने की पुलिस (Police) ने एक गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) के वॉर्डन (Warden) को जिस इल्ज़ाम में गिरफ़्तार किया, उसे सुनकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई। खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं के बीच हड़कंप मच गया। क्योंकि ये क़िस्सा शहर के एक नामी गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा हुआ है।

प्रयागराज के म्योहाल चौराहे के पास गर्ल्स हॉस्टल के एक वॉर्डन को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। उस पर लगा इल्ज़ाम बेहद संगीन और घिनौना है। बताया जा रहा है कि ये वॉर्डन स्पाई कैमरे के ज़रिए बाथरूम इस्तेमाल करने वाली लड़कियों और महिलाओँ को छुप छुपकर देखा करता था।

गर्ल्स हॉस्टल के वॉर्डन की इस घिनौनी हरकत का पता गुरुवार की दोपहर को लगा। उसके बाद ही इसकी इत्तेला पुलिस को दी गई। और पुलिस ने उस वॉर्डन को मौके से गिरफ़्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Prayagraj Crime News: पकड़े गए हॉस्टल संचालक का नाम आशीष खरे बताया गया है। पुलिस की शुरुआती तफ़्तीश में ये पता चला है कि आरोपी ने हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाकर रिकॉर्डिंग की हरकत की। हालांकि पुलिस की पूछताछ में आशीष ने इस बात से इनकार किया कि उसने किसी भी लड़की या महिला की कोई रिकॉर्डिंग की है। उसने ये बात पुलिस के सामने मान ली है कि उसने खुद के देखने के लिए ये हरकत की थी।

पुलिस की जांच में पता चला है कि आशीष खरे छात्राओं को बहुत कम किराए पर ही कमरा दे देता था। लेकिन गुरुवार को कर्नलगंज थाने में कुछ लड़कियों ने जाकर पुलिस में शिकायत की कि उन्होंने बाथरूम में स्पाई कैम लगा हुआ देखा। मौके पर पहुँची टीम ने जब बाथरूम की तलाशी ली तो वहां शॉवर के पास स्पाई कैम लगा हुआ दिखा।

ADVERTISEMENT

लड़कियों का आरोप है कि आशीष उनकी वीडियो बनाता था। लेकिन लड़कियां ये बताने में नाकाम रहीं कि आखिर ये आरोपी उन वीडियो को करता क्या है। हालांकि आशीष ने भी इस सवाल का गोल मोल ही जवाब दिया।

ADVERTISEMENT

Girls Hostel Warden: पुलिस ने जब आशीष के कमरे की तलाशी ली तो वहां से पुलिस को वीडियो को एडिट करने वाला एक कंप्यूटर और बाकी उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने सब ज़ब्त कर लिया। पुलिस की पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आशीष एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता डॉक्टर हैं।

लेकिन अब इस घिनौनी इल्ज़ाम के बाद पुलिस आशीष का इलाज करेगी और ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर ये सब वो कब से कर रहा है और जो कुछभी उसने रिकॉर्ड किया तो उसका क्या किया। पुलिस को शक है कि मुमकिन है कि आशीष यहां उतारे गए वीडियो को बेचता भी था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT