Noida Gangster Ravi Kana Arrested: नोएडा का गैंगस्टर रवि काना गर्लफ्रेंड के साथ थाईलैंड से गिरफ्तार!

ADVERTISEMENT

Gangster Ravi Kana Arrested
Gangster Ravi Kana Arrested
social share
google news

अरुण त्यागी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Gangster Ravi Kana Arrested: ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दोनों को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। उसकी प्रेमिका का नाम काजल झा है। दोनों को भारत लाने की औपचारिकताएं की जा रही है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। हाल में ही उसके ऊपर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। नोएडा पुलिस ने रवि काना और काजल झा के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था।

लंबे समय से फरार था स्क्रैप माफिया

3 मार्च को नोएडा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में फरार कुख्यात कबाड़ माफिया रवि काना और उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उनके खिलाफ बीटा-दो थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अदालत में उनके खिलाफ घर कुर्क करने की कार्रवाई के लिए भी अर्जी दी थी। 

कैसा सरिया चोर बन गया स्क्रैप माफिया?

पुलिस ने काना और उसके साथियों की करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी। थाना सेक्टर-39 में रवि काना और उसके साथियों के खिलाफ एक युवती से सामूहिक बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दादूपुर गांव निवासी रवि काना उर्फ़ रवि नागर तथा महकी नागर उर्फ़ महकर फरार थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

काना की पत्नी भी पकड़ी गई थी

हाल ही में नोएडा पुलिस ने रवि काना की पत्नी मधु नागर को गिरफ्तार किया था। मधु थाईलेंड में थी और जैसे ही वो भारत आई नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मधु नागर विदेश से दिल्ली होते हुए देहरादून जाने की फिराक में थी। दिल्ली के इन्दिरा गाँधी इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।

मधु पत्नी और काजल गर्लफ्रेंड हैं

थाना बीटा 2 में काना और उसके 16 गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना इकोटेक 1 पुलिस और थाना बीटा 2 पुलिस ने काना के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति को सीज किया था। पुलिस ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित रवि काना की कोठी पर रेड डालकर उसको सीज किया था। कोठी की कीमत करीबन 80 करोड रुपए बताई जा रही है। रवि काना की ईकोटेक एक क्षेत्र में करीब 5 करोड़ के स्क्रेप और 30 करोड़ की जमीन को सील किया गया था। बिसरख के चेरी काउंटी क्षेत्र में 5000 गज जमीन को भी पुलिस ने सील किया था।

ADVERTISEMENT

काजल गैंगस्टर रवि काना के बिजनेस की कमाल संभालती है

इससे पहले पुलिस काना के कई ट्रक और सरिया भी जब्त कर चुकी है। काना के 20 खाली ट्रक, दो स्क्रैप से लदे ट्रक, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है, उन्हें भी जब्त किया गया था। 200 टन स्क्रैप और 10 लाख का सरिया भी पकड़ा गया था। साथ ही 60 बड़े वाहन भी सील किए गए थे। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT