Nagpur Judge News : जज का अकाउंट किया हैंकरों ने खाली!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

योगेश पांडे के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Nagpur Judge News : महाराष्ट्र के नागपुर में हैकरों ने महिला जज का अकाउंट हैक कर लिया। उनके अकाउंट से करीब पौने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। सीताबर्डी थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

कैसे हुई धोखाधड़ी ?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

नागपुर के सिविल लाइन निवासी सोनाली मुकुंद कनकदंडे (42) नागपुर सेशन कोर्ट में बतौर जज हैं। उन्होंने 14 मई 2022 को सुबह करीब 4 बजे गूगल एप से 500 रुपये का फास्टैग कार्ड रिचार्ज किया। इसके कुछ देर बाद उन्हें खातों से ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली।

उन्होंने तुरंत ही कस्टमर केयर फोन किया। पता चला कि उनके खातों से किसी ने 2 लाख 75 हजार 399 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

ADVERTISEMENT

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी प्रवीण राऊत ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पुलिस को पता चला है कि किसी साइबर अपराधी ने जज का खाता हैक किया। उसके बाद खाते से रकम निकाली गई। पुलिस और साइबर सेल मिलकर इस मामले को सुलझाने में लगी हैं।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT