Indore : मामी के प्यार में भांजे ने मामा का किया कत्ल, वीडियो कॉल्स, बच्चे के बयान से मिला सुराग

ADVERTISEMENT

Indore : इंदौर में मामी और भांजे में प्रेम प्रसंग में मामा का मर्डर. दोनों गिरफ्तार.
Indore : इंदौर में मामी और भांजे में प्रेम प्रसंग में मामा का मर्डर. दोनों गिरफ्तार.
social share
google news

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Indore Murder : मामी से आशिकी में मामा का कत्ल। मामी और भांजे ने मिलकर तकिये से मुंह दबाकर हत्या की और लाश को नाले के किनारे फेंक दिया। नाले के किनारे जब लाश मिली तो ऐसा लगा रहा था कि किसी हादसे में उस शख्स की मौत हुई है। लेकिन जैसे जैसे जांच आगे बढ़ी तब पता चला कि ये सामान्य एक्सिडेंटल मौत नहीं बल्कि ये हत्या की साजिश है। फिर मरने वाले युवक के बच्चे के बयान और कुछ वीडियो कॉल्स से पुलिस को अहम सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भांजे और उसके प्यार में पागल मामी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में भांजे के कुछ दोस्तों ने भी मदद की थी। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटा मध्य प्रदेश के इंदौर से है।

Indore : Murder in Love Affair 

22 साल का शुभम दिल दे बैठा था मामी को

Mami Bhanjha love murder : यहां रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना हुई। इंदौर के विदुर नगर में अभी एक दिन पहले ही रूप सिंह राठौर बंजारा की लाश मिली थी। ये लाश एक नाले के किनारे मिली थी। पहचान कराने के बाद शुरुआत में लगा था कि ये सामान्य मौत हो सकती है। लेकिन जांच के दौरान हत्या की आशंका हुई तो पुुलिस ने गंभीरता से जांच की। इस दौरान महज 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इस हत्या को अंजाम देने में मरने वाले शख्स के सगे भांजे 22 वर्षीय शुभम और उसकी मामी का हाथ है। असल में शुभम अपनी ही मामी को दिल दे बैठा था। लेकिन इसमें मामा रोड़ा बन रहा था। इसलिए खूनी प्रेम प्रसंग में रूप सिंह राठौर को मौत को घाट उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

तकिये से मुंह दबाकर मारा था

इस हत्या के बारे में एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि 12 घंटे में खुलासा किया गया है। कुल 6 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। असल में भांजे और मामी के अलावा 4 अन्य को भी अरेस्ट किया गया है। इनमें से 2 नाबालिग भी हैं। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में मामी और उसके भांजे ने मिलकर मामा की हत्या की थी। मरने वाले का 6 साल का बेटा भी है। उसी की बातचीत के बाद पुलिस को घटना में प्रेम प्रसंग एंगल का शक हुआ। असल में बच्चे ने बताया कि मां और पिता में खूब लड़ाई होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले ही रूप सिंह राठौर की पत्नी पूजा के फोन को चेक किया। उससे पता चला कि घटना वाले दिन उसने कई बार शुभम को वीडियो कॉल किए थे। बस यहीं से पुलिस को शक हुआ। फिर पुलिस ने भांजे शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। 

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT