नकली सोना रखकर इतने सारे लोगों ने बैंक को सवा करोड़ का लगाया चूना

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Bank Fraud: ठगी का जो किस्सा झारखंड से सामने आया है, हाल के दिनों में ऐसा किस्सा कभी नहीं सुना गया होगा। ठगी का ये अजीबो गरीब मामला धनबाद से सामने आया। मजे की बात येहै कि यहां किसी आम आदमी के साथ धोखा धड़ी नहीं हुई बल्कि पूरा का पूरा बैंक फरेब का शिकार हो गया। शातिरों ने बैंक को पूरे सवा करोड़ रुपये से ज़्यादा की चपत लगाई है।

नकली सोना रखा गिरवी

दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया में कुछ लोगों ने नकली सोना गिरवी रखकर करीब 1.29 करोड़ का लोन ले लिया था। इसके बाद किसी ने लोन की किस्त नहीं चुकाई। तब बैंक ने गिरवी रखे सोना का वैल्युवेशन करवाया, तब जाकर खरे सोने का खोट समझ में आया। 

बैंक को लगाया 28 लोगों ने मिलकर चूना
28 लोगों ने नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को लगाया चूना

28 लोगों ने मिलकर लगाया चूना

यह मामला धनबाद के सरायढेला के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)शाखा का है। बताया जाता है कि 2022 में 28 लोगों ने मिलकर लोन लिया था। बैंक में 3.5 किलोग्राम नकली सोने के गहने गिरवी रखकर 1.29 करोड़ रुपए कर्ज लेकर 28 लोग फरार हो गए। इस लोन के बाद जब  कुछ दिनों बाद तक कर्ज की किश्त की कोई वसूली नहीं हुई, तो बैंक ने गिरवी रखे सोने की जांच कराई। और तब जाकर बैंक की नींद खुली, लेकिन तब तक तो पंक्षी उड़ चुका था। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

32 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

बैंक के मैनेजर ने लोन लेने वाले लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार  तब नकली सोना होने का खुलासा हुआ. इससे बैंक में हड़कंप मच गया। 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके तहत 28 लोनधारक, तीन मूल्यांकनकर्ता और एक बैंककर्मी को नामजद आरोपी बनाया गया है।  बैंक के सीनियर मैनेजर ने सरायढेला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 

जब किश्त जमा नहीं हुई तब नींद खुली

जानकारी के मुताबिक, नकली गहनों के एवज में साल 2022 से जनवरी 2023 के दौरान कर्ज दिए गए। जब लोन धारकों ने पैसा जमा नहीं किया तो उनलोगों को  नोटिस दिया गया। इसके बाद भी जब कोई जबाब नहीं मिला। तब जाकर बैंक में गिरवी रखे सोने का मूल्यांकन किया गया। तब पता चला कि यह सारा सोना नकली है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT