UP News: MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, यूपी के मुजफ्फरनगर की घटना
UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
ADVERTISEMENT

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
कृतिका नाम की लड़की मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट थी। कृतिका ने छह महीने पहले एडमिशन लिया था। वो औरैया जिले के अजीत मल की रहने वाली है। उसके पिता राहुल चौहान इंटर कॉलेज के लेक्चरर हैं। कृतिका पढ़ने में काफी तेज थी। उसका शव मंसूरपुर एरिया के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पीछे से गुजर रही सड़क से देर रात बरामद हुआ।

गुरुवार शाम गायब होने का पता चला
दरअसल, उसके गायब होने की खबर गुरुवार शाम को लगी थी। उसके परिजनों और पुलिस को जानकारी दी गई। देर रात रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि वो अपने एक दोस्त कुणाल सैनी के साथ गई थी। इसके बाद वो कॉलेज के Hostel नहीं पहुंची थी।
ADVERTISEMENT
दोस्त के साथ देखी गई थी कृतिका
पुलिस कुणाल को तलाश रही है ताकि सच का पता चल सके। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे कृतिका हॉस्टल से बाहर चली गई और किसी ने उसे टोका तक नहीं? इस घटना ने मेडिकल कॉलेज पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है आखिर कृतिका की मौत कैसे हुई? क्या ये हादसा है खुदकुशी है या कुछ और, तमाम एंगलों से जांच चल रही है।
ADVERTISEMENT
