Girlfriend का आधा Burger बिना पूछे खा लिया तो पुलिस अफसर के बेटे ने जज के लड़के को मारी गोली

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Murder For Burger: पाकिस्तान में भुखमरी का आलम ये है कि अब अमीरजादे भी खाने पीने की चीज पर खून के प्यासे हो गए हैं। पाकिस्तान के कराची से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहहां एक शख्स ने अपने दोस्त की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर खा लिया था। 

पुलिस अफसर के बेटे ने मारी गोली 

वारदात आठ फरवरी की बताई जा रही है। कराची का पॉश इलाका है डिफेंस हाउिंग अथॉरिटी का। इसी इलाके में जिस लड़के की हत्या की गई है, वह वहां के सेशन जज का बेटा था। और हैरानी की बात ये है कि जिस लड़के पर गोली मारकर हत्या का इल्जाम है वो कराची के ही एक रिटायर्ड पुलिस अफसर का बेटा है। 

Pakistan Murder For Burger
जज के बेटे को पुलिस अफसर के बेटे ने मारी गोली

गर्लफ्रेंड का बर्गर बिना पूछे खा लिया

मामला कुछ यूं है कि रिटायर्ड एसएसपी नजीर अहमद मीर बहार के बेटे दानियाल मीर बहार ने कराची डिस्ट्रिक्ट साउथ सेशंस जज जावेद केरियो के बेटे को अपने घर बुलाया था। उसने बाद में अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को भी घर पर बुला लिया था। दानियाल ने गर्लफ्रेंड और खुद के लिए दो जिंजर बर्गर ऑर्डर किए थे। बेतकल्लुफ भरे माहौल में जज के बेटे अली ने दानियाल की गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर उठाकर खा लिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सिक्योरिटी गार्ड की राइफल से गोली मारी

ये बात दानियाल को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने सिक्योरिटी गार्ड की असॉल्ट राइफल से अली पर फायर कर दिया। गोली लगने से अली बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल ले जाने की कोशिश तो की गई लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अफसर के मुताबिक बिना पूछे गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर खाने को लेकर दानियाल और अली के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि उसने रिटायर्ड पुलिस अफसर के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वो जेल में है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT