जिन्न को खुश करने के लिए बनाने होंगे शारीरिक संबंध, तांत्रिक ने किया बलात्कार, ढोंगी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

MP Crime News: तंत्र विद्या के नाम पर एक विवाहिता की घरेलू समस्या दूर करने की आड़ में उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी 38 वर्षीय ढोंगी बाबा को इंदौर में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने यह जानकारी दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेश सुरियाल (38) के रूप में हुई है और खुद को तांत्रिक बताने वाला यह शख्स मूलत: खरगोन जिले का रहने वाला है।

पति से जुड़ी घरेलू समस्या लेकर ढोंगी बाबा के पास गई महिला

उन्होंने बताया,‘‘पीड़ित महिला अपने पति से जुड़ी घरेलू समस्या लेकर ढोंगी बाबा के पास गई थी। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके भीतर मौजूद जिन्न को खुश करने के लिए उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। उसने कहा कि जिन्न के खुश होने पर उसकी घरेलू समस्या दूर हो जाएगी।’’ उपनिरीक्षक ने बताया कि ढोंगी बाबा के इस झांसे में आकर विवाहिता कई बार दुष्कर्म की शिकार हुई।

झांसे में आकर विवाहिता कई बार हुई दुष्कर्म की शिकार

उन्होंने बताया कि सुरियाल ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने उससे शारीरिक संबंध की बात किसी भी व्यक्ति को बताई, तो वह उसे और उसके पति को जान से मार डालेगा। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT