Jharkhand Crime: दो पुलिसकर्मियों ने महिला से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट किया जख्मी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Lohardaga Brutal Rape: लोहरदगा के तुईमू गांव की 50 साल की विधवा (Widow) के साथ दो पुलिसकर्मियों (Policemen) ने गैंगरेप (Gangrape) किया। महिला बुरी तरह पुलिसकर्मियों की बर्बरता का शिकार हुई जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला के साथ गैंगरेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया गया।

ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के जवानों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार कर जख्मी भी किया है। फिलहाल महिला का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक पीड़ित महिला अपने खेत में करीब 11 बजे घास काटने गई थी। जहां उसे अकेला पाकर पुलिस के जवानों ने गैंगरेप किया।

रेप और दरिंदगी के बाद महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई। महिला के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। देखते देखते ये खबर पूरे गांव में फैल गई। महिला के बेटे ने ग्रामीणों की मदद से रात 2 बजे पीड़िता को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

घटना के बाद गुस्से में आए लोग और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग करने लगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल है उसे सख्त सजा मिलेगी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT