Gurugram News: SMART WATCH से ऐसे महिला पहुंची उस तक... ?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

नीरज वशिष्ठ के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Gurugram News: क्या आप सोच सकते है कि स्मार्ट वॉच smart watch के जरिए कोई चोर तक पहुंच सकता है ? , लेकिन ये संभव कैसे हुआ ? , बताते हैं आपको।

ये घटना 28 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर 23 में हुई। गुरुग्राम में प्राइवेट फर्म में काम करने वाली महिला ने स्मार्ट वॉच पहनी हुई थी। उसकी स्मार्ट वॉच मोबाइल से कनेक्टिड थी। वो बाजार से सामान लेने के लिए गई। पैमेंट करने के लिए उसने अपने मोबाइल से Digtial Payment करनी शुरू की। जैसे ही वो पैमेंट कर रही थी, तभी एक चोर महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। 3 अक्टूबर को महिला ने थाने जाकर लिखित शिकायत दी। साथ साथ अपना मोबाइल खुद ही तलाशना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

अचानक उसके दिमाग में ख्याल आया कि उसकी स्मार्ट वॅाच तो मोबाइल से कनेक्टिड है। उसने अपने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना शुरू की। शुरुआत में महिला लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी। मोबाइल की लोकेशन भी आसपास की नजर आ रही थी, इसलिए आरोपी किस जगह पर मौजूद है, ये पता नहीं चल पा रहा था।

लेकिन देर रात महिला ने चोर को पकड़ ही लिया। करीब नौ बजे सेक्टर 23 के ही एक गली में झपटमार एक बाइक पर बैठा हुआ नजर आया। लोकेशन भी सेम आ रही थी।

ADVERTISEMENT

सामने चोर, उसके हाथ में मोबाइल, और कैसे मोबाइल उससे लेना है और कैसे झपटमार को काबू में करना है ? , इसको लेकर महिला ने दिमाग दौड़ाया। वो चोर के पीछे गई और उसके सिर पर वार कर दिया। उससे उसका मोबाइल छूट गया। अचानक आरोपी घबरा गया और भाग गया। इसके बाद सारी बातें उसने पुलिस को बताई। यानी जो काम पुलिस को करना चाहिए था, वो इस महिला ने कर दिखाया।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT