GUJARAT CONGRESS LEADER VIRAL VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा दूसरी औरत के साथ पकड़ा गया!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

गोपी घांघर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

GUJARAT CONGRESS LEADER VIRAL VIDEO : गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रहे भरत सिंह सोलंकी को उनकी पत्नी ने एक दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है। भरतसिंह सोलंकी पर रेशमा पटेल ने आरोप लगाया है कि वो अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते रखते हैं। भरतसिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के बेटे हैं। रेशमा और भरतसिंह की कानूनी लड़ाई को लेकर दोनों ने एक दूसरे को अखबार के जरिए कई बार नोटिस भेजा है।

हाल ही में रेशमा पटेल को खबर मिली कि उनके पति महिला के साथ होटल में एक कमरे में है। इस बीच रेशमा पटेल कुछ लोगों को साथ लेकर वहां पहुंची। वहां उन्हें एक महिला मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेशमा महिला को गुजराती भाषा में कुछ कहते हुए नजर आ रही हैं और उसे एक थप्पड़ भी मारती हैं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

रेशमा पटेल के साथ गए लोग महिला का वीडियो बनाते हैं। महिला किसी तरह से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है, इतने में रेशमा महिला के करीब जाकर उसे एक थप्पड़ जड़ देती हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT