किसने 'ठंडा पानी' को चाकू मार दिया ? दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हुई सनसनीखेज वारदात

ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
social share
google news

हिमांशु मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Trilokpuri Murder Case: ठंडा पानी की हत्या कर दी गई। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी फरार है। ठंडा पानी दरअसल, उस 27 साल के युवक का नाम है, जिसकी चाकू गोद कर हत्या कर दी।

ये वाक्या देर रात हुआ। त्रिलोक पुरी इलाके में अशोक उर्फ ठंडा पानी इलाके का घोषित अपराधी है। उस पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। देर रात दूसरे बदमाश ने अशोक पर चाकू से हमला कर दिया। उसे घायल अवस्था में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक मयूर विहार इलाके का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इस घटना में दो अन्य लोगों को भी चाकू मारा गया। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा, ' हम मामले की जांच कर रहे हैं। दो और लोगों को भी चाकू मारा गया है। सारी जानकारियां जुटाई जा रही है। '

उधर, दो दिन पहले ही दिल्ली के मीत नगर इलाके में भी एक एएसआई की हत्या कर दी गई थी। एक शख्स ने दिल्ली पुलिस के ASI समेत दो लोगों को गोली मार दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। हाल ही में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सरेआम एक शख्स ने दूसरे के सिर में गोली मार दी थी। 

ADVERTISEMENT

मीत नगर फ्लाईओवर के पास दो लोगों को गोली लगी थी। इसके बाद शूटर ने खुद को गोली मार ली। जिसकी मौत हुई है, वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात एएसआई दिनेश शर्मा था। वो अपनी मोटरसाइकिल पर सवार था। एक शख्स, जिसका नाम मुकेश है, उसने दिनेश और अमित को गोली मारी थी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT