Delhi News : नाबालिग के साथ किया गैंग रेप!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

हिमांशु मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Crime News : दिल्ली में घर से सब्जी लेने निकली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर चार लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लड़की पिछले महीने की 24 तारीख को लापता हो गई थी। पुलिस को 26 तारीख को शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया था। जांच की, लेकिन शुरुआत में लड़की का पता नहीं चल सका। इस बीच 1 मई को दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक लड़का, जो नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप में अपने साथियों के साथ शामिल था, इलाके में ही मौजूद है। पुलिस ने जब उस लड़के को पकड़ा तो पता चला कि वो नाबालिग है। लड़के ने पूछताछ में न सिर्फ वारदात में शामिल होने की बात कबूल की, बल्कि साथ में अपने दो साथियों मोहित बाबा और आकाश के नाम भी बताए, जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इन तीनों ने लंबी पूछताछ के बावजूद भी पीड़ित लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित लड़की की तलाश में कई जगहों पर पोस्टर भी लगवाए।

इस बीच, 2 मई को पुलिस के पास साकेत मेट्रो स्टेशन से किसी ने फोन किया और उन्हें बताया कि जिस लड़की के पोस्टर लगे हैं, वो साकेत मेट्रो स्टेशन पर है, जिसके बाद तुरंत मौके पर जांच अधिकारी एएसआई दिलाबाग सिंह पहुंचे और वहां उन्होंने देखा कि कॉलर के साथ पीड़ित लड़की भी है। जांच में पुलिस को पता लगा कि पीड़ित लड़की उस वक्त भी नशे की हालत में थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की का एम्स में मेडिकल कराया। इसमें रेप की पुष्टि हुई। उसके बाद गैंगरेप की धारा एफआईआर में जोड़ी गई।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ऐसे हुई थी वारदात ?

घटना वाले दिन लड़की शनि बाजार के लिए निकली थी। शनि बाजार लड़की के घर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर था। इस वजह से लड़की ने ऑटो कर लिया। इस ऑटो को शाहरुख नाम का लड़का चला रहा था। आरोप है कि शाहरुख ने पीड़िता को शनि बाजार पहुंचाने की बजाय उसे ओखला लेकर गया और फोन करके अपने दो दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उन लोगों ने लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया। उसके बाद तीनों लड़की को लेकर तिगड़ी के जेजे कैंप गए। लड़की को लेकर मथुरा के कोशी कलां भी ले जाया गया। अगले दिन आरोपी वापस लड़की को लेकर तिगड़ी कैंप पहुंचे। किसी तरह लड़की आरोपियों के चंगुल से फरार हो गई। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT