Delhi Crime: मुंडका डबल मर्डर में गैंगस्टर अंकेश गिरफ्तार, जेल से रची साजिश

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Double Murder Case: आउटर दिल्ली के बक्करवाला जे जे कॉलोनी इलाके में सोमवार की रात जोगिंदर और मंगल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी थी। जबकि मोहनलाल नाम का व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो इन तीनों का बदमाशों से कोई लेना देना नही था।

जहा बदमाशों ने तीनों से सतीश नाम के व्यक्ति की फ़ोटो दिखाकर उसके बारे में पता करने की कोशिश की थी। लेकिन तभी बदमाशों से तीनों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। और इसी दौरान दो बदमाशों ने तीनों पर गोलियां चला दी थी। जहां अब इस पूरी वारदात के तार मंडोली जेल से जुड़ गए हैं।

सूत्रों की माने तो मंडोली जेल में बंद अंकेश लाकड़ा वारदात के पीछे था। जो गोगी गैंग का शार्पशूटर है और वह मुण्डका गांव का रहने वाला है। अंकेश लाकड़ा हत्या, हत्या की कोशिश, वसूली, लूट आदि की वारदातों में शामिल रहा है। जहां अंकेश जेल में बंद रहने के बावजूद वही से फ़ोन पर बाहरी जिला के बड़े सट्टेबाजों से वसूली करता था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बक्करवाला जेजे कालोनी में रहने वाले सतीश से भी उसने वसूली करने के लिए कई बार जेल से ही फ़ोन किया था। लेकिन सतीश ने उसका फ़ोन नही उठाया या फिर उसको पैसे देने से मना कर दिया था। अकेश लाकड़ा ने उसे वसूली नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सतीश ने धमकी को अनसुना कर दिया था। जिसके बाद अंकेश लाकड़ा ने अपने दो गुर्गों को सतीश के बारे में जानकारी देकर उसे मारने के लिए कहा था। सतीश की उनको फ़ोटो भी दे दी थी।

ये दोनो शूटर जब इलाके में आये तो उनकी बहसबाजी जोगिंदर, मंगल और मोहनलाल से हो गई थी। वही सूत्रों की माने तो पुलिस ने वारदात के बाद सतीश से पूछताछ की थी। जिसने पुलिस को अंकेश लाकड़ा के बारे में बताया था। जिसके बाद पुलिस सीधे मंडोली जेल पहुँची। जहां पर अंकेश लाकड़ा से पुलिस ने पूछताछ की और बाद में पुलिस ने अंकेश लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस अंकेश लाकड़ा की निशानदेही पर दोनो हमलावरों के बारे में जानकारी लेकर उनके कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ADVERTISEMENT

पुलिस दोनों शूटर के फोन नंबर को सर्विलान्स पर लगाकर उनकी लोकेशन पता करने की कोशिश कर रही है। जहां पुलिस फरार बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा भी कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अंकेश लाकड़ा ने जिस फोन से सतीश को फ़ोन किया था। उसी फोन से उसने कई सट्टेबाजों को भी फ़ोन किये थे। जहां अब पुलिस उस फोन को भी कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है। जिसकी कॉल डिटेल खंगालने के बाद कुछ और सनसनीखेज राज खुल सकेंगे।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT