Assam Al-Qaeda: असम में अल कायदा टेरर मॉडयूल का खुलासा, दो मदरसे सील, 12 जिहादी भी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अफरीदा हुसैन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Assam Al-Qaeda: असम में अल कायदा के टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसरूल इस्लाम से लिंक के आरोप में 2 जिलों से 12 जिहादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो मदरसों को भी सील कर दिया है। ये संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

जिन 12 संदिग्ध जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से 10 को बारपेटा के जानिया के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

मुस्तफा का बैंक अकाउंट भी सीज

Terror News Hindi : पुलिस ने मोरीगांव के मोइराबारी स्थित मदरसे के मुफ्ती को भी जिहादी लिंक के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हेडमास्टर समेत कुल 8 शिक्षकों को भी हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा पुलिस ने 7 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। ये सभी गांव में ही स्थित एक अन्य मदरसे के शिक्षक हैं। इन सभी पर अंसारुल इस्लाम से जुड़े होने का आरोप है।

ADVERTISEMENT

Crime News Hindi : 2019 से मुस्तफा ने अंसारुल इस्लाम के कार्यकर्ताओं अमीरुद्दीन अंसारी और मामून राशिद के साथ कई वित्तीय लेनदेन किए थे। ये दोनों कुछ महीने पहले ही कोलकाता और बारपेटा से गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने मुस्तफा का बैंक अकाउंट भी सीज कर दिया है। मुस्तफा घर से टेरर मॉड्यूल चला रहा था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT