महाराष्ट्र के Pune में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों पर गिरा लोहे का स्लैब, 5 की मौत

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

पंकज खेलकर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

PUNE MISHAP STORY : महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात एक मकान के बेसमेंट में काम कर रहे मजदूरों पर लोहे का स्लैब गिर गया। इसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। घटना पुणे के येरवडा थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला है।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। इस दौरान पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकर स्लैब गिर गया। स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े मजदूर काम पर लगे हुए थे। अचानक यह लोहे की विशालकाय जाली काम रहे 10 मजदूरों पर गिर पड़ी।

भारी भरकम जाली के नीचे दबे मजदूरों के शरीर में लोहे के सरिए घुस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गई। जाली में दबे मजदूरों को कटर की सहायता से निकाला गया। येरवडा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT

प. बंगाल में बड़ा रेल हादसा, बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरी, 3 लोगों की मौतPHOTO: बोटिंग करते वक्त खौफनाक हादसा, नाव पर टूटकर गिरा पहाड़

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT