नाबालिग लड़के ने 13 साल की लड़की की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लाश को ठिकाने लगाने का तरीक़ा पूछा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Murder & Social Media: इस सोशल मीडिया के जमाने में इन दिनों हर कोई अपना अच्छा और बुरा हर काम पूरी दुनिया के साथ साझा कर रहा है। और ऐसा करने में न तो उसे शर्म है और न हीं कोई लिहाज। जुर्म (Crime) की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो न सिर्फ हमें चौंकाता है बल्कि सोचने को भी मजबूर कर देता है कि आखिर इंसान किस हद तक बेरहम और बेहिस होता जा रहा है। एक ऐसा वाकया अमेरिका (USA) से सामने आया, जिसने दुनिया भर में सनसनी फैला दी।

अमेरिका में एक नाबालिग लड़के ने पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) की बेनसलेम पुलिस को बुरी तरह से न सिर्फ परेशान किया बल्कि हैरत में डाल दिया। असल में उस लड़के ने एक नाबालिग लड़की लाश (Deadbody) को सोशल मीडिया पर दिखाते हुए एक सवाल किया...

और वो सवाल पुलिस के सामने एक चैलेंज बनकर खड़ा हो गया। असल में उस लड़के ने सोशल मीडिया पर लाश को दिखाते हुए पूछा कि इस डेडबॉडी को कैसे ठिकाने लगाएं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Murder & Social Media: सोशल मीडिया पर चमके इस सवाल के सामने आते ही पेन्सिलवेनिया की बेनसलेम पुलिस हरकत में आ गई। इस बीच पुलिस को 911 के इमरजेंसी नंबर पर एक कॉल मिली जिसमें एक मर्डर की इत्तेला थी।

असल में वो उसी लड़की के माता पिता थे जिसकी हत्या के बाद उसकी डेडबॉडी दिखाते हुए लड़के ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। दरअसल लड़की के माता पिता को उस लड़के के साथ अपनी बेटी की वीडियो चैट हाथ लग गई थी।

ADVERTISEMENT

असल में उस वीडियो चैट में वो लड़का बार बार किसी की हत्या की बात कह रहा था लेकिन ये बात साफ नहीं हो पा रही थी कि वो हत्या किसने की और किसकी हत्या हुई है। क्योंकि सोशल मीडिया पर लड़के ने जो वीडियो डाला था उसमें लड़की के सिर्फ पैर ही दिख रहे थे। जिससे ये बात लड़की के माता पिता को समझ में ही नहीं आए कि मरने वाला कौन है।

ADVERTISEMENT

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबरों पर यकीन किया जाए तो आरोपी लड़का बेनसलम के रिज ट्रेलर पार्क इलाके में रहता है। पुलिस को जैसे ही लड़के के ठिकाने का पता चला वो फौरन वहां पहुँच गई। लेकिन पुलिस के पहुँचते ही वो आरोपी लड़का वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो लड़की की लाश घर के बाथरूम में पड़ी थी। लड़की की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस मौके पर मुआयना किया तो पता चला कि लड़के ने मौका-ए-वारदात को साफ करने की भी कोशिश की थी।

Murder In USA: लाश बरामद करने के बाद पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की। थोड़ी ही देर में पुलिस को लड़के की लोकेशन मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या के साथ साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को छुपाने और मौके से सबूत मिटाने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपी की उम्र को देखते हुए उसे जमानत देने से इनकार कर दिया और जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

पुलिस को अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर लड़के ने लड़की का मर्डर क्यों किया। और उसने क्यों लाश को ठिकाने लगाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाला। पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT