Video: मैं हॉस्टल में कैद थी, चारों तरफ से चल रही थीं गोलियां, इजरायल से लौटी आंचल से सुनिए जंग की खौफनाक दास्तान
ADVERTISEMENT
17 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 17 2023 6:50 PM)
Israel Hamas War Revelation: आतंकी उनके हॉस्टल के पास भी पहुंच चुके थे। छात्रों ने खुद को हॉस्टल में ही कैद कर लिया।
Israel Hamas War Revelation: इजराइल के हमास पर हमले जारी हैं। दोनों के बीच युद्ध चलते दस दिन हो चुके हैं। इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला भी जारी है। शेखावाटी के लक्ष्मणगढ़ इलाके की रहने वाली आंचल चौधरी इजराइल से वापस लौटी हैं। दरअसल आंचल इजराइल में पीएचडी करने के लिए गई थी लेकिन युद्ध के हालातो के बीच अब वह वापस लौट कर आई हैं।
ADVERTISEMENT
45 मिनट तक चलती रही गोली
आंचल का कहना है कि वह जिस हॉस्टल में वह रहती थी उसके पास ही फिलिस्तान की सीमा है। आतंकी उनके हॉस्टल के पास भी पहुंच चुके थे। छात्रों ने खुद को हॉस्टल में ही कैद कर लिया। करीब 45 मिनट तक सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी होती रही। आप खुद सुन लीजिए आंचल ने जंग की जो खौफनाक दास्तान सुनाई।
ADVERTISEMENT
