ऐसा क्या हुआ कि आखिरी वक्त में दुल्हन ने शादी से किया इनकार !

CHIRAG GOTHI

15 Dec 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:11 PM)

उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) में ऐसा क्या हुआ कि आखिरी वक्त में दुल्हन ने शादी से किया इनकार, Do read more क्राइम न्यूज़, crime news Hindi, Up news in Hindi and more on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

अकरम खान के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP/ALIGARH MARRIAGE TUSSLE STORY : फेरे हो गए, मांग भर गई, जयमाला भी हो गई लेकिन ऐन मौके पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यूपी के अलीगढ़ से। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में अब तक कोई सुलह नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं दुल्हन ने भी दूल्हे पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें...

दुल्हन ने अचानक शादी से किया इनकार

थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली में शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई और उसने शादी की रस्में पूरी करने से मना कर दिया, क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं।

दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं

दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद हंसी-खुशी चल रहे शादी के कार्यक्रम में टेंशन हो गई। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी होने की जानकारी छिपाई गई और सभी को धोखे में रखा गया। इसके अलावा दुल्हन पक्ष पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि दोनों ही बिचौलियों को बंधक बना लिया गया है।

दूल्हा पक्ष का कहना है कि कटी उंगलियों की जानकारी दी गई थी। उसके बाद ही शादी तय हुई। यही वजह है कि शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया, लेकिन विदाई से इनकार कर दिया गया। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच चल रही है, दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश जारी है, लेकिन इतना तो साफ है कि शादी में खलल जरूर पैदा हो ही गई।

    follow google newsfollow whatsapp