पति के पैसों से पति के कत्ल की सुपारी, बॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी गुजारने के लिए बीवी ने उजाड़ लिया सुहाग

TANSEEM HAIDER

07 May 2024 (अपडेटेड: May 7 2024 7:51 PM)

गणेश की पत्नी बेचे गए मकान के रुपए को लेकर प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी। हाल ही में रूपाली के पति ने अपना एक मकान 21 लाख रुपये में बेचा था। जिसके एडवांस आठ लाख रुपये मिले थे और बाकी के पैसे आना बाकी थे।

CrimeTak
follow google news

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सिडको परिसर में एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। संभाजीनगर पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को कुछ घंटे में ही सुलझा दिया और पत्नी समेत चार आरोपियों को जलगांव से गिरफ्तार किया है। 4 मई को सिडको परिसर में पुलिस को गणेश दराखे की लहूलुहान लाश मिली थी। गणेश का शव वॉकिंग ट्रैक पर पड़ा मिला था।

एक कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

यह भी पढ़ें...

वारदात की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी। कत्ल के इस मामले में संभाजीनगर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि मृतक के पास किसी भी किस्म का पहचान पत्र नहीं मिला था। यही वजह थी कि शव की पहचान भी नहीं हो रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मरने वाले का नाम गणेश दराखे है।

21 लाख में मकान का सौदा 

पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि गणेश ने हाल ही में एक मकान बेचा था। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि गणेश की पत्नी पारुल के एक युवक से रिश्ते हैं। पुलिस ने पारुल के कॉल डीटेल खंगाले तो कत्ल के पहले और बाद में उसकी कई बार प्रेमी सोनू से बात हुई थी। इसी शक की बिनह पर पुलिस ने गणेश की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला की बीवी ने ही अपने पति के कत्ल की सुपारी दी थी।

पति, पत्नी और वो की कहानी

संभाजीनगर पुलिस के अनुसार यह हत्या गणेश दराखे की पत्नी रुपाली ने सुपारी देकर कराई थी। कत्ल का मकसद बेहद चौंकाने वाला सामने आया। गणेश की पत्नी ने खुलासा किया कि हाल ही में गणेश ने एक मकान बेचा था। गणेश की पत्नी बेचे गए मकान के रुपए को लेकर प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी। हाल ही में रूपाली के पति ने अपना एक मकान 21 लाख रुपये में बेचा था। जिसके एडवांस आठ लाख रुपये मिले थे और बाकी के पैसे आना बाकी थे। घर की बिक्री से मिले रुपयों में मिले दो लाख रुपए रुपाली ने अपने प्रेमी सोनू गायकवाड़ को अपने ही पति की हत्या करने के लिए दे दिए।

पति के पैसों से पति का कत्ल

हत्या की सुपारी लेने वाले अमोल चौधरी और उसके दो साथियों को ये पैसे पहुंचा दिए गए। जिसके बाद गणेश की हत्या की योजना बनाई गई। बीती शनिवार की सुबह जब गणेश काम के लिए के अपने घर से बाहर निकला तो उसके गले पर तीन आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गणेश के शव को एक वाकिंग ट्रेक पर फेंक कर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की तफ्तीश पुलिस कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp