धर्म परिवर्तन का गंदा खेल, मॉल में लड़कियां ढूंढ बनाती थीं अपना शिकार

Crimetak

07 May 2024 (अपडेटेड: May 7 2024 7:40 PM)

Noida Conversion Racket: नोएडा में बीटेक की छात्रा और उसकी बहन को धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला सामने आया है जिसमें एक्सप्रेस-वे पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। इनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं।

CrimeTak
follow google news

श्रेया भूषण की रिपोर्ट

Noida: जितेंद्र बहादुर नाम के शख्स ने नौएडा के एक्स्प्रेस-वे थाने में दी शिकायत में बताया की उनकी बेटी बीटेक की पढ़ाई कर रही है और बस से आना जाना करती है। उन्होनें आरोप लगाया उनकी बेटी जब गुलशन मॉल के पास बस से उतरती तो इशू,रुथु समेत चार लड़कियां और एक लड़का उससे अक्सर मिलते थे। इन लोगों ने पहले उनकी बेटी से दोस्ती बढ़ाई और फ़िर उसे अपने घर आने को कहा। यहीं उन्होंने उसे साथ-साथ बाइबल पढ़ने के लिए उकसाया।

यह भी पढ़ें...


पीड़िता की बहन पर भी थी नजर

आरोपियों ने ना सिर्फ शिकायतकर्ता की बेटी बल्कि उनके साले की बेटी को भी इसी तरह बरगलाने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ये लोग घर बुलाकर बाइबल पढ़ने के बहाने ईसाई बनाने का रैकेट चलाते हैं। पीड़िता और उसके पिता का बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ केस दर्ज करके वाइ वाइ बॉन, अभीरैना, ऋषभ नायर, रवि तेजा, इशू और रुथु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किये गये आरोपियों में वह मकान मालिक भी शामिल है जिसके घर पर ये पाँचों बतौर किरायेदार रहते थे।

ऐसे खुला राज़

आरोप है की इस तरह से धर्मांतरण कराने वाली कुछ महिलाएं और लड़कियां आंध्र प्रदेश, केरल, कोलकाता और तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को बताया की आरोपी लड़कियों को घर पर बुलाती हैं ताकि उन्हें ईसाई बनाया जा सके। उनकी बेटी भी कुछ इसी तरह की साजिश का शिकार हुई थी पर जब उसने आरोपियों के घर जाने से इंकार किया तो उसे फोन पर परेशान किया गया। सभी आरोपियों को फ़िलहाल जेल भेज दिया गया है।

जांच के लिए टीम गठित

एसपी शैवया गोयल ने बताया की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है और आरोपी लड़कियों के मूवमेंट के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। गिरफ़्त में लिए गए 6 आरोपियों के अलावा कई अन्य लोगों के भी इस मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों ने बीते कुछ दिनों में जिन लोगों से संपर्क साधा उनका भी ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है।

    follow google newsfollow whatsapp