उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। साल 2016 में रेलवे से रिटायर होने के बाद 70 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह राठौर अपनी 27 साल की बेटी रश्मि के साथ महोबा में नया घर बनाकर रहने लगे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2020 के बाद अचानक दोनों का रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। जब भी कोई रिश्तेदार मिलने आता, तो घर पर मौजूद लोग कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें बैरंग लौटा देते थे।
वर्षों तक जब कोई खबर नहीं मिली, तो रिश्तेदारों ने भी मान लिया कि वे किसी से मिलना नहीं चाहते। लेकिन 29 दिसंबर को जब उस घर का ताला तोड़ा गया और लोग बेसमेंट में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबकी चीख निकल गई। 5 साल से एक अंधेरे, बदबूदार कमरे में कैद बाप-बेटी भूख और प्यास से तड़पकर कंकाल बन चुके थे। तख्त पर एक की लाश पड़ी थी और दूसरी जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रही थी। आखिर 5 साल तक उस बंद दरवाजे के पीछे ऐसा क्या चल रहा था? किसने और किस खौफनाक लालच में रचा था यह षड्यंत्र?
महोबा में 5 साल तक बदबूदार बेसमेंट में कैद रहे बाप-बेटी ; इंसान से बने कंकाल, बंद दरवाजे के पीछे का सच उड़ा देगा होश
ADVERTISEMENT
16 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 16 2026 3:46 PM)
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी बीमार बेटी अचानक अपनों की नजरों से हुए ओझल, 5 साल बाद ताला टूटते ही सामने आई दिल दहला देने वाली हकीकत।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










