ब्रिटेन के हैमशायर की रहने वाली 32 वर्षीय सोनिया एक्सेलबी अचानक घर वालों को घूमने की बात कहकर अमेरिका के फ्लोरिडा के लिए रवाना हुई, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी। कुछ ही दिनों बाद फ्लोरिडा के एक सुनसान जंगल में गड्ढे से उसकी खौफनाक हालत में लाश बरामद हुई। एफबीआई और स्थानीय पुलिस ने जब एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो सोनिया 52 वर्षीय ड्वेन हॉल नाम के शख्स की गाड़ी में बैठती दिखाई दी।
पुलिस जब ड्वेन के घर पहुंची और उसके लैपटॉप व मोबाइल के चैट्स खंगाले, तो अफसरों के होश उड़ गए। खुलासा हुआ कि सोनिया ने किसी और के लिए नहीं, बल्कि खुद अपने ही मर्डर के लिए ड्वेन को 4,000 डॉलर (लगभग 3.5 लाख रुपये) की सुपारी दी थी। उसने ड्वेन से कहा था कि वह उस पर जरा भी रहम न बरते और बेरहमी से उसकी जान ले ले। लेकिन जब पुलिस को सोनिया का उसकी सहेली को भेजा गया आखिरी मैसेज मिला, तो केस में रोंगटे खड़े कर देने वाला मोड़ आ गया। आखिर अमेरिका पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ कि सोनिया डर से कांपने लगी थी? क्या आखिरी वक्त में उसने जीने की गुहार लगाई थी या कातिल ने उसे संभलने का मौका ही नहीं दिया?