दिल्ली के एक घर में 30 जुलाई की दोपहर जब बेटा पढ़ाई करके वापस लौटा, तो सोफे के पास अपनी मां को खून से लथपथ देखकर उसकी चीख निकल गई। घर में चारों तरफ सन्नाटा था और महिला का 62 वर्षीय पति कमल गायब था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि वारदात से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी, लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता था कि इसका अंत इतना खौफनाक होगा।
तफ्तीश आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि पति ने टीवी पर अमेरिका के एक चर्चित केस पर बनी वेब सीरीज 'द स्टेयरकेस' देखी थी। उस सीरीज में कातिल ने एक ऐसा दांव खेला था, जिससे पुलिस सालों तक उलझी रही। ठीक उसी तर्ज पर दिल्ली में इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बैंक से लाखों रुपये निकालकर फरार हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद भी उसने एक ऐसा राज दबा रखा है, जिससे केस साबित करना मुश्किल हो रहा है। आखिर क्या था उस अमेरिकन सीरीज का वो सीक्रेट दांव, जिसे अपनाकर यह कातिल पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है?
अमेरिकन वेब सीरीज देखकर रची पत्नी के कत्ल की खौफनाक साजिश: दिल्ली में मर्डर के बाद फरार हुआ पति, पुलिस के सामने रखी ऐसी शर्त कि सन्न रह गए अफसर!
ADVERTISEMENT
• 01:52 PM • 11 Nov 2026
दिल्ली में टीवी पर चल रही अमेरिकन क्राइम सीरीज 'द स्टेयरकेस' को देखकर पति के दिमाग में कौंधा मर्डर का आइडिया, जिसके बाद घटित हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT








