केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। संडे की शाम 12वीं क्लास का 17 वर्षीय छात्र अभिराम अपने माता-पिता के साथ शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके फोन पर एक अनजान कॉल आया और वो थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया।
रात तक अभिराम का फोन बंद मिला तो परेशान घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को अभिराम की आखिरी लोकेशन शहर के एक सुनसान और घने जंगल में मिली। जब पुलिस ने उसके कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, तो पता चला कि अभिराम को सोशल मीडिया पर एक फर्जी आईडी के जरिए जाल में फंसाया गया था।
दरअसल, यह पूरी साजिश एक खौफनाक 'लव ट्रायंगल' का हिस्सा थी, जहां किसी और को निशाना बनाने के लिए बेकसूर अभिराम को महज एक 'चारा' बनाकर उस सुनसान जंगल में बुलाया गया था। लेकिन उस शाम जंगल के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ कि असली निशाना तो बच निकला, पर अभिराम की जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गई? किसने रची थी यह साजिश और कौन थे इस घिनौने खेल के असली किरदार?