उप्र के मुजफ्फरनगर में दलित लड़की से दुर्व्यवहार के बाद झड़प में दर्जनों लोग घायल

PRIVESH PANDEY

06 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

उप्र के मुजफ्फरनगर में दलित लड़की से दुर्व्यवहार के बाद झड़प में दर्जनों लोग घायल

CrimeTak
follow google news

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार शाम एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने के बाद दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बननगर गांव में छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी तभी कुछ युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन युवकों और एक अन्य समूह के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करना किया।

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्तियों में से कुछ की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा फाल्गुनी सुभाष

सुभाष

    follow google newsfollow whatsapp