HIJAB VIRAL VIDEO का सच : क्या कर्नाटक में हिजाब के विरोध में सड़कों पर उतरे लाखों हिंदू छात्र ?

CHIRAG GOTHI

21 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

क्या कर्नाटक में हिजाब के विरोध में सड़कों पर उतरे लाखों हिंदू छात्र वाले वायरल वीडियो का सच, 2017 को शेयर पुराने वीडियो को गलत ढंग से दिखाया गया, Read crime news in Hindi and more on CrimeTak.

CrimeTak
follow google news

HIJAB VIRAL VIDEO REALITY : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कर्नाटक हिजाब विवाद से जोड़ा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाखों लोगों की भीड़ भगवा झंडा लेकर एक ब्रिज से गुजर रही है। ये दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक का है, जहां हिजाब के विरोध सैकड़ों हिंदू सड़क पर उतर आए थे, लेकिन ये सच नहीं है।

यह भी पढ़ें...

पूरा मामला जानिए

ये वीडियो अब सुर्खियों में इसलिए है, क्योंकि इसे दोबारा एक अन्य TWITTER ACCOUNT से पोस्ट किया गया है। योगेश योगेश अग्रवाल धर्मसेना नाम के TWITTER HANDLE से ये वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो 17 फरवरी को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो फिर हंगामा बरपा है। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने लिखा है - कर्नाटक में मुस्लिम स्कूली छात्राओं द्वारा स्कूलों में हिजाब पहनकर जाने के विरोध में हिंदू छात्रों की इस विशाल रैली को देखकर जिहादियों के होश उड़ जाएंगे।

लेकिन सच कुछ और ?

दरअसल, ये वीडियो मुंबई का है। विनीत तावड़े नाम के यूजर ने इस वीडियो को 10 अगस्त 2017 को शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - ​एक मराठा-लाख मराठा, मराठा क्रांति मोर्चा, मुंबई, लेकिन इस वीडियो को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 अगस्त 2017 का ये वीडियो मुंबई के JJ ब्रिज का है, जहां मराठा समुदाय के 4 से 5 लाख लोग नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग करने के लिए सड़कों पर उतर गए थे।

    follow google newsfollow whatsapp