शुरू हो गई है तीसरे विश्व युद्ध की उलटी गिनती, फ़िनलैंड वाले हाईवे पर दिखा रूस का सैन्य ट्रक

GOPAL SHUKLA

13 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:17 PM)

व्लादिमीर पुतिन की नई चाल से डरने लगी दुनिया, फिनलैंड पर साधा पुतिन ने निशाना, रूसी सेना का ट्रक फिनलैंड के हाईवे पर, Russia 'moves military equipment missile systems towards Finnish border'

CrimeTak
follow google news

व्लादिमीर पुतिन की नई चाल से सहमी दुनिया

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध कौन सी दिशा में जा रहा है, इसकी मंज़िल क्या है, इसका अंदाज़ा लगाते लगाते दुनिया भर के एक्सपर्ट अब थक चुके हैं, और अभी तक उनका कोई भी अनुमान सही साबित नहीं हुआ। लेकिन एक बात जरूर सामने आ गई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चाल में अजब सी तब्दीली देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें...

और उस चाल की रफ़्तार को पढ़ने के बाद दुनिया भर में जंग के बारे में धुरंधर राय रखने वाले तमाम जानकारों ने अलग अलग तरीक़े से एक ही कयास लगाना शुरू कर दिया है कि हो न हो इस जंग ने अब तीसरे विश्व युद्ध का रास्ता पकड़ लिया है। ऐसा कहने के लिए अब तर्क और प्रमाण के तौर पर एक ऐसे वीडियो का ज़िक्र किया जा रहा है जिसमें व्लादिमीर पुतिन की सेना की एक ख़तरनाक चाल नज़र आ रही है।

सवाल यही उठ रहा है कि 24 फरवरी के बाद अब पहली बार दुनिया भर के जानकारों को क्यों लगने लगा है कि वर्ल्ड वॉर थ्री की उलटी गिनती शुरू हो गई है क्या?

पहली दफ़ा मॉस्को के बाहर दिखे व्लादिमीर पुतिन

Russia Ukraine War: असल में 24 फरवरी के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पहली दफ़ा मॉस्को को बाहर देखा गया है और वो भी उस शख्स के साथ जिसे बेलारूस का तानाशाह भी कहा जाता है।

असल में जिस वीडियो को बार बार कोट किया जा रहा है वो सिर्फ 42 सेकंड का वीडियो है। और उस वीडियो को अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस के साथ साथ यूक्रेन की सेना के बड़े बड़े अफ़सर और युद्ध नीति पर पैनी नज़र रखने वाले एक्सपर्ट एक एक फ्रेम देख रहे हैं। असल में सभी को लगता है कि इस वीडियो में शायद कुछ ऐसा दिख सकता है जिससे व्लादिमीर पुतिन के इस जंग को लेकर प्लान का पता चल सकता है।

सभी जानकारों की निगाह हर बार उस एक ब्रीफ़केस पर आकर टिक जाती है। जिसे देखकर अंदाज़ लगाने का एक लंबा और कयासों को हवा देने वाला सिलसिला शुरू हो गया है। सवाल उठता है कि आखिर उस वीडियो में ऐसा और क्या है जो रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्लान के बारे में गवाही दे सके।

अब क्या फिनलैंड की बारी है

Russia Ukraine War: असल में उस वीडियो में एक बड़ा सा सेना का ट्रक नज़र आ रहा है। वीडियो में एक हाईवे दिखाई दे रही है और उसी वीडियो में तीसरी सबसे ग़ौर करने वाली चीज़ है सफेद बर्फ। इस बर्फ़ की सफेद चादर के नीचे हर जंगी एक्सपर्ट को भयानक जंग और हमले के सुराग़ की भनक दिख रही है।

असल में वीडियो में एक हाईवे पर आगे बढ़ता हुआ सेना का एक ट्रक दिखाई दे रहा है। मगर जिस तरफ वो ट्रक जा रहा है, उसकी मंज़िल ख़ौफ़नाक इशारा दे रही है। क्योंकि सेना का वो ट्रक फिनलैंड बॉर्डर की तरफ बढता दिखाई दे रहा है। लेकिन वो ट्रक कुछ और नहीं बल्कि सेना के सबसे ख़तरनाक हथियारों में से एक मिसाइल को ट्रांसपोर्ट करने का सबसे प्रमुख साधन है।

इसे ऐसे समझा जा सकता है कि वो रूस का डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। यानी साफ जुबान में कहें तो ऐसा जंगी हथियार जो कभी भी अपना निशाना नहीं चूकता। तो क्या ये माना जा रहा है कि अब रूस ने यूरोप के देश फिनलैंड की घेराबंदी करनी शुरू कर दी है? क्या रूस अब फिलनैंड को अपना निशाना बनाने के इरादे से आगे बढ़ रहा है? तो क्या दुनिया अब एक और खूबसूरत देश को बारूदों से झुलतता देखने की तैयारी कर रही है। क्या अब वाकई रूस के बारूदों से तबाह होने की फिनलैंड की बारी है?

इन्हीं कयासों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को एक तरह से खुली चुनौती दे दी है कि उसका अगला कोई भी क़दम व्लादिमीर पुतिन के लिए तबाही की घंटी बजा सकता है।

    follow google newsfollow whatsapp