लोहरदगा में जवान ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

PRIVESH PANDEY

13 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)

लोहरदगा में जवान ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

CrimeTak
follow google news

Jharkhand Crime News: झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार को पिस्तौल से खुद को गोली मार कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष कुमार नामक जवान लोहरदगा की अदालत के लोक अभियोजक का अंगरक्षक था।

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के कमरे में जवान की खून से लथपथ लाश मिली। जवान के सिर में गोली लगी है और उसके शव के पास पिस्तौल पड़ी मिली।

उन्होंने बताया कि घटना काी सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है । मृतक जवान आगीआंव बाजार थाना, जिला भोजपुर, बिहार का निवासी था।

उन्होंने बताया कि जवान के खुदकुशी करने के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    follow google newsfollow whatsapp