Maharashtra Crime: भिवंडी के फ्लैट में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, रस्सी से बांधकर की दरिंदगी

TANSEEM HAIDER

29 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)

Thane Crime News: भिवंडी में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से उसके ही दोस्त ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलक गैंगरेप किया, लड़की की लड़के से मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

CrimeTak
follow google news

Bhiwandi Gangrape News: गैंगरेप (Gangrape) का यह सनसनीखेज़ मामला भिवंडी (Bhiwandi) के काल्हेर इलाके का है। यहां एक 16 साल की लड़की (Minor Girl) की मुलाकात सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए लड़के (Boy) से हुई थी। युवक को पीड़ित लड़की से करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम (Instagram) पर चैट (Chat) के जरिए बातचीत शुरु हुई थी। दोनो ने पिछले शुक्रवार को मिलने का प्लान बनाया। युवक लड़की को अपने एक दोस्त (Friend) के फ्लैट (Flat) पर काल्हेर ले गया।

अभी लड़की लड़के से बातचीत ही कर रही थी कि दो लड़के और वहां आ धमके। जिसके बाद तीनों ने मिलकर लड़की को रस्सी से हाथ बांध दिया और बेडरुम में ले जाकर बारी बारी से रेप किया। रेप के दौरान विरोध करने पर लड़की की पिटाई भी की गई। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने लड़की को इस शर्त पर छोड़ा कि वो किसी को वारदात के बारे में नहीं बताएगी।

यह भी पढ़ें...

घायल हालत में दर्द से कराहती लड़की जब घर पहुंची तो घरवालों के भी होश उड़ गए। जिसकें बाद पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद नारपोली पुलिस ने इन तीनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों ठाणे के वागले एस्टेट इलाके के रहने वाले हैं।

आरोपी युवक की मुलाकात पीड़ित लड़की से करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पुलिस नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग करवा रही है। लड़की के 164 में बयान भी दर्ज किए गए है। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्यवाई आगे बढ़ाई है।

    follow google newsfollow whatsapp