HIJAB ROW : 'दंगल' फेम जायरा वसीम ने कहा - ये पसंद नहीं ज़िम्मेदारी का मामला

CHIRAG GOTHI

21 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

'दंगल' फेम जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने कहा - ये पसंद नहीं ज़िम्मेदारी का मामला, जायरा के साथ कथित तौर पर हुई थी छेड़छाड़, Do read crime stories in Hindi, crime news Hindi and viral videos on CrimeTak.

CrimeTak
follow google news

ACTRESS ZAIRA WASIM STATEMENT ON HIJAB ROW - हिजाब विवाद पर 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में अभियन कर चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि इस्लाम में हिजाब पहनना पसंदगी का मामला नहीं बल्कि ज़िम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा, ''जो महिला हिजाब पहनती है वह उस अल्लाह की ओर से सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरा करती है, जिससे वह प्यार करती है और जिसे उसने खुद को समर्पित कर दिया है।''

कर्नाटक के उडुपी जिले में हिजाब को लेकर विवाद कायम है। कोर्ट का अभी इस मुद्दे पर फैसला नहीं आया है। कर्नाटक हाई कोर्ट में फिलहाल इस मामले की सुनवाई हो रही है। सुनवाई पूरी होने तक महिलाओं को हिजाब पहन कर कॉलेज आने से रोक दिया गया है।

कभी जायरा से कथित तौर पर विमान में छेड़छाड़ भी हुई थी। उसका वीडियो देखिए।

जायरा वसीम ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा है कि एक औरत होने के नाते वह पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ हिजाब पहनती हैं। उनकी उस पूरी व्यवस्था से नाराज़गी और विरोध है, जहां महिलाओं को सिर्फ़ अपनी धार्मिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा है।

    follow google newsfollow whatsapp