Sakshi Murder Case: कुत्ते तक पास आए थे साहिल के, लेकिन और किसी ने नहीं की हिम्मत! देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

Sakshi Murder Case: सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि कुत्ते तक साहिल के पास आए थे, लेकिन ये बेजुबान और क्या कर सकता था?

social share
google news

Sakshi Murder Case: साहिल ने जिस बेरहमी से साक्षी की हत्या की उससे कई सवाल खड़े है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि कुत्ते तक साहिल के पास आए थे, लेकिन ये बेजुबान और क्या कर सकता था? लेकिन किसी ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई कि वो साहिल को रोक सके। हां, एक शख्स ने जरूर थोड़ी हिम्मत दिखाई, लेकिन वो भी डर गया।

इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी लड़की की बेहरमी से हत्या कर रहा है? उस पर चाकू से करीब 20 वार किए गए, लेकिन किसी ने भी आरोपी को ये करते हुए रोका नहीं।

वो एसी मैकेनिक है। उसके पिता का नाम सरफराज है। लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों रिलेशनशीप में थे। कल उसका लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद 28 मई की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ये हैवानियत शुरू होती है 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड पर। आरोपी लगातार लड़की को चाकू मारते जा रहा है। इस बीच एक लड़का हिम्मत करता है। उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसे दिखता है कि आरोपी नहीं मान रहा है तो वो भाग जाता है। इस दौरान कई लोग उसे चाकू मारता हुआ देखते है और वहां से गुजर जाते है।कुछ सैकेंड के लिए रुकते है। देखते है और चले जाते है। यहां तक कि एक कुत्ता भी थोड़ी देर के लिए वहां रुकता है, टहलता है, लेकिन कुछ नहीं कर करता। वो भौंकता तक नहीं है। करीब एक मिनट तक आरोपी लड़की पर हमला करता रहता है। जैसे ही वो हमला करके मौके से हटता है। एक महिला और उसके पीछे दो पुरुष आरोपी की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जब वो देखते है कि आरोपी साहिल दोबारा आ गया है। वो लोग रिएक्ट नहीं करते हैं। इसमें एक युवक वारदात को पास से देख रहा है, लेकिन कुछ भी नहीं करता है और फिर चला जाता है।

8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड। साहिल नाम का ये लड़का साक्षी को एक गली के एक कोने में घेर लेता है। लड़की की हाईट 5 फुट से कम है, जब कि लड़के की हाईट तकरीबन साढ़े पांच फुट से ऊपर है। साहिल चाकू से ताबड़तोड़ वार करता है। 8 बजकर 46 मिनट 38 सैकेंड। करीब एक मिनट 6 सैकेंड तक वो पहले वार करता है। इसमें वो लड़की को न सिर्फ चाकुओं से गोदता है, बल्कि 5 से 6 बार पत्थर भी मारता है। एक बार तो चाकू लड़की के शरीर में फंस भी जाता है। लड़की खुद को बचाने की कोशिशें करती हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाती। आसपास लोग चहलकदमी कर रहे हैं। कोई आरोपी को पकड़ने की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा था।
 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT