Russia Ukraine War : 'पहले बमबारी रोके रूस, फिर बातचीत करेंगे'

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Russia Ukraine War/ Ukraine President Zelenskiy : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Zelenskiy) ने कहा है कि रूस संग बातचीत तभी सफल हो सकती है जब उसकी तरफ से यूक्रेन में बमबारी को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि ये बहुत जरूरी है कि बातचीत से पहले रूस की तरफ से लोगों के खिलाफ इस बमबारी को रोका जाए। पहले ये बमबारी रोकी जाए, उसके बाद ही बातचीत की टेबल पर आया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुश्किल समय में यूक्रेन की मदद कर नाटो देश युद्ध में नहीं कूदने वाले हैं, बल्कि वो सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने का काम करेंगे। यूक्रेन राष्ट्रपति ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की कि अमेरिका और दूसरे देशों द्वारा युद्ध शुरू होने से पहले जो पाबंदियां लगानी चाहिए थी, वो रूस पर नहीं लगाई गईं।

क्या क्या बोले Zelenskiy

Zelenskiy की तरफ से मांग की गई है कि NATO देशों द्वारा रूस के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाए जिससे उसके लड़ाकू विमानों की कार्रवाई पर रोक लग सके। वहीं राष्ट्रपति ने इस बात का भी जिक्र किया है कि अगर उनके देश को नाटो में शामिल नहीं किया जाता है, तो उन्हें उन सभी देशों से सुरक्षा का एक पुख्ता आश्वासन चाहिए।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इस बारे में उन्होंने कहा कि हमे हमारे देश के लिए सीमा पर सुरक्षा चाहिए, हमे अपने सभी पड़ोसी देशों से खास और मजबूत रिश्ते चाहिए और सुरक्षा का एक ऐसा आश्वासन चाहिए जहां पर कोई हम पर हमला ना कर सके।

Zelenskiy ने कहा, ''अगर इस युद्ध में यूक्रेन हार जाता है, अगर वो फेल होता है तो नाटो देशों को तैयार रहना चाहिए कि रूसी सेना अब उनके देशों के बॉर्डर पर भी आ जाएगी। फिर जो सवाल अभी यूक्रेन के सामने खड़े हो रहे हैं, वैसे ही सुरक्षा के कई सवाल नाटो देशों के सामने भी खड़े हो जाएंगे।''

ADVERTISEMENT

Russia Ukraine War : अब सिर्फ जुबानी जंग, रूस को जो करना था वो कर दिया ! अमेरिकी सैनिक रूस के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT