37 साल बाद आया फैसला: 18 की रूप कंवर, पति की मौत और देवराला की वो खौफनाक दोपहर... क्या थी भारत के आख़िरी सती कांड की पूरी कहानी?

ADVERTISEMENT

सितंबर 1987 में जयपुर के पास देवराला गांव की चिता से उठी उन लपटों की दास्तान, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

social share
google news

जनवरी 1987 में 18 साल की रूप कंवर की शादी सीकर के देवराला गांव निवासी माल सिंह शेखावत से हुई थी। शादी के महज 8 महीने बाद, 4 सितंबर 1987 को माल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद गांव में खबर आग की तरह फैली कि 18 साल की नवविवाहिता रूप कंवर अपने पति की चिता पर सती होने जा रही है।
दोपहर होते-होते गांव में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दुल्हन की तरह सजाकर रूप कंवर को श्मशान लाया गया और पति की लाश के साथ चिता पर बिठाकर आग लगा दी गई। इस खौफनाक घटना ने न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी। लेकिन सवाल यह था कि क्या रूप कंवर अपनी मर्जी से सती हुई थी या फिर यह आस्था के नाम पर जबरन रची गई एक खौफनाक साजिश थी? अब 37 साल बाद इस मामले में राजस्थान की अदालत का जो फैसला आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है... जानिए इस बहुचर्चित केस के अनसुलझे रहस्य!

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜