'बसपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo की सेहत में सुधार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

धर्मेंद्र महापात्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

'Baspan Ka Pyaar' fame Sahdev Dirdo's health improves : 'बसपन का प्यार' गाना गाकर रातोंरात स्टार बनने वाले सहदेव दिर्दो की हालत में सुधार है। मंगलवार को सहदेव का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। हादसे के बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। सहदेव अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

पूरी घटना कुछ इस तरह से हुई थी

ADVERTISEMENT

सहदेव बाइक से कहीं जा रहा था। उस बाइक पर उसके परिवार के भी दो लोग थे। सहदेव सबसे पीछे बैठा था। उसी दौरान अचानक रास्ते में कुछ रुकावट आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सहदेव दूर तक घसीटता गया जिससे उससे काफी चोटें आईं। उसे पहले सुकमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के जरिए जगदलपुर रेफर कर दिया गया था। घटना के वक्त से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। रात 10 के बाद सहदेव को होश आया और अब वो खतरे से बाहर हैं।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया है कि सहदेव होश में आ गए हैं। वो अब बातचीत भी कर रहे हैं। सहदेव के सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं। सेहत में सुधार होने पर अब उन्हें रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT

डाक्टरों की निगरानी में रहेंगे सहदेव

ADVERTISEMENT

हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि 12 घंटे की ऑब्जर्वेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, लेकिन वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं और अपने परिवारवालों से बातचीत भी कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सहित बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सहदेव के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

सहदेव का यह वीड‍ियो हुआ था वायरल

सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में उनका एक वीड‍ियो रिकॉर्ड किया था। सहदेव अपने क्लास के अंदर स्कूल यून‍िफॉर्म में बचपन का प्यार गाने को लड़खड़ाती लेक‍िन बुलंद आवाज में बसपन का प्यार ल‍िर‍िक्स के साथ गाते हैं। टीवी के कई स्टार्स इस पर रील्स बना चुके हैं। रैपर बादशाह ने भी इस गाने का र‍िमिक्स वर्जन सहदेव के साथ तैयार किया था।

'बसपन का प्यार' गाने से फेमस हुए सहदेव का एक्सीडेंट, सिर पर चोट, हादसे की वजह ये है

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT