Shraddha Murder Case : 'आफताब का बर्ताव बिल्कुल अलग था'

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Mehrauli Murder Case : श्रद्धा की हत्या में आरोपी आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड जब फ्लैट में मौजूद थीं, उस वक्त फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे हुए थे। ये बात उसकी गर्लफ्रेंड को पता नहीं थी। वो कई बार महरौली के इस फ्लैट में आई, लेकिन उसको जरा सी भी भनक नहीं लगी। लड़की ने बताया कि आफताब उससे बिल्कुल अलग तरह से पेश आ रहा था।

Shraddha Case Full Story : श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब एक लड़की की तलाश कर रहा था। उसे bumble app के जरिए दूसरी गर्लफ्रेंड मिली। यह लड़की पेशे से psychologist है। आफताब ने उसे उसी फ्लैट में बुलाया था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या की थी और शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Delhi Murder News: इस सिलसिले में पुलिस ने उसके पास से श्रद्धा की अंगूठी भी बरामद कर ली है। आफताब ने श्रद्धा को ये अंगूठी दी थी, लेकिन उसने श्रद्धा की हत्या के बाद इसे गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया।

आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे। 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था। इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी। फिर शव के टुकड़े कर दिए।

ADVERTISEMENT

ये थे श्रद्धा के आखिरी शब्द

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT