Murder in Panipat : एक महिला ने अपने पति की इस तरह से हत्या की, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी...

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Panipat Murder Story : हरियाणा के पानीपत जिले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। महिला ने पहले तो अपने पति को नींद की 20 गोलियां खिलाई, फिर उसके प्रेमी ने चाकू से महिला के पति का गला काट दिया। महिला के दो बच्चे है। ये वारदात उसने अपने प्रेमी और एक अन्य शख्स के साथ मिल कर की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना हुई है इसराना गांव डाहर में। यहां कर्मबीर (50) अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी शादी 15 साल पहले बहादुरगढ़ की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे अदिति (10) और आदित्य (9) भी हैं। पुलिस के मुताबिक, कर्मबीर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। अक्सर कर्मबीर और ज्योति के बीच किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव रहता था।

पुलिस ने बताया कि कर्मबीर को ज्योति के चरित्र पर शक था। कई बार पत्नी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते हुए उसने उसे पकड़ा भी था। बार बार के तानों से परेशान होकर ज्योति ने खौफनाक साजिश रची और अपने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

साजिश ये थी कि कर्मबीर को नींद की गोलियां खिलाकर उसकी हत्या कर दी जाएगी। प्लान के मुताबिक, रविवार की रात ज्योति ने पहले अपने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। इससे वो अचेत हो गया। देर रात उसने गांव में ही रहने वाले अपने प्रेमी श्रीकांत को घर बुलाया।

घर की पहली मंजिल पर चारपाई पर सो रहे कर्मबीर पर श्रीकांत ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी गर्दन काट दी। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने एक साथी को बुलाया। कर्मबीर के शव को चादर से लपेटा और दोनों बाइक पर शव को लेकर चल दिए। बाद में शव को पास में ही एक कोठरी में फेंक दिया।

ADVERTISEMENT

ताकि किसी को शक न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए ज्योति हत्या के अगले ही दिन मायके चली गई। यहां उसके मायके वालों को ज्योति पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो ज्योति ने राज खोल दिया। इसके बाद उसके मायके वाले ही उसे इसराना पुलिस थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार रात पत्नी एवं उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया और उनकी निशानदेही पर रात को ही कोठरे से खून से लथपथ सड़ी अवस्था में शव बरामद किया।

ADVERTISEMENT

कैसे मिटाए सबूत ?

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में एक एक करके सारी बातें बताई। कर्मबीर की हत्या के बाद श्रीकांत ने अपने कपड़े और चाकू को नहर में फेंक दिया। जिस चारपाई पर कर्मबीर को मारा गया, ज्योति ने उसकी चादर और गद्दा भी जला दिया। कमरे को धो दिया गया। सीढ़ियों से कर्मबीर के शव को घसीटकर नीचे लाया गया था। सीढ़ियों को भी धोया गया। एफएसएल टीम को चौखट पर खून के निशान मिले हैं। यहां से नमूने जुटाए गए हैं।

लेकिन यहां कई सवाल खड़े होते है.. मसलन

1. आखिर ऐसी कौन सी वजहें थी, जिसको लेकर ज्योति ने कर्मबीर की इतनी बेहरहमी से हत्या की ?

2. क्या कर्मबीर की गरीबी की वजह से ज्योति परेशान रहती थी और घर नहीं चला पा रही थी ?

3. क्या इस बात के लिए वो उसे ताने मारती थी ?

4. कर्मबीर से प्यार नहीं मिलने की वजह से क्या उसका अफेयर श्रीकांत से हो गया था ?

5. क्या श्रीकांत उसकी जरूरतों को पूरा कर पा रहा था ?

6. क्यों हत्या करने की ठानी दोनों ने ?

7. हत्या के वक्त महिला के बच्चे कहां थे ?

8. क्या श्रीकांत के अलावा जो शख्स हत्या में शामिल था, उसे उसके लिए कुछ पैसे दिए गए थे ?

9. हत्या के बाद श्रीकांत और ज्योति का क्या प्लान था ?

10 . कर्मबीर की हत्या का कैसे पता चला ?

11. कब से श्रीकांत और ज्योति का अफेयर चल रहा था ?

12. क्या ये बात उनके बच्चों को पता थी ?

13. महिला के मायके वालों को कैसे शक हुआ ?

इन सभी सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है। साथ साथ एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT